{"_id":"6724b32911c8be7644051f0e","slug":"python-swallows-jackal-alive-in-agra-viral-video-hindi-news-2024-11-01","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: अजगर ने कुछ मिनटों के अंदर ही निकल लिया जिंदा सियार, देखकर उड़े लोगों के होश...वीडियो आया सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: अजगर ने कुछ मिनटों के अंदर ही निकल लिया जिंदा सियार, देखकर उड़े लोगों के होश...वीडियो आया सामने
Fri, 01 Nov 2024 04:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Nov 2024 04:23 PM IST
सार
Python swallowed jackal alive: आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र में सुबह उस समय अफरातफरी मच गई जब झाड़ी में एक विशालकाय अजगर ने सियार को जिंदा निगल लिया। ये दृश्य देख लोगों के होश उड़ गए। लोगों ने इसका वीडियो बना लिया, जो वायरल हो रहा है।
विज्ञापन
अजगर ने कुछ मिनटों के अंदर ही निकल लिया जिंदा सियार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के थाना निबोहरा क्षेत्र के गांव धरियाई में विशालकाय अजगर कुछ ही मिनटों में सियार को जिंदा निगल गया। ये दृश्य जब वहां खेतों में काम कर रहे किसानों ने देखा तो होश उड़ गए। तत्काल ही घटना की जानकारी वन विभाग को दी गई। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ा।
विज्ञापन
हरिओम पुत्र जनक सिंह निवासी धारियाई थाना निबोहरा ने बताया कि शुक्रवार सुबह खेतों पर काम कर रहे थे, तभी खेत में विशालकाय अजगर ने सियार को उनकी आंखों के सामने कुछ ही मिनटों में जिंदा निगल लिया। ये देख हिरओम ने शोर मचा दिया। शोर सुन आसपास खेतों में काम कर रहे ग्रामीण भी मौके पर पहुंच गए। सूचना पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई।
सियार को निगलने के बाद अजगर की भी हालत बिगड़ गई। अजगर ने सियार को बाहर उगल दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।
सियार को निगलने के बाद अजगर की भी हालत बिगड़ गई। अजगर ने सियार को बाहर उगल दिया। मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने अजगर को रेस्क्यू कर जंगल में छोड़ दिया।