{"_id":"6724873d44f47c9d250c9214","slug":"son-got-angry-for-100-rupees-on-diwali-night-dead-body-found-father-saidgave-pain-of-whole-life-2024-11-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: दिवाली की रात 100 रुपये के लिए गुस्सा हुआ बेटा, ऐसे हाल में मिली लाश...पिता बोला- जीवन भर का दर्द दे गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: दिवाली की रात 100 रुपये के लिए गुस्सा हुआ बेटा, ऐसे हाल में मिली लाश...पिता बोला- जीवन भर का दर्द दे गया
Fri, 01 Nov 2024 01:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 01 Nov 2024 01:16 PM IST
सार
दिवाली की रात पिता ने 100 रुपये नहीं दिए, तो बेटा गुस्सा हो गया। वो घर से चला गया। अगले दिन सुबह उसकी लाश नाले में पड़ी मिली। बेटे की लाश देख पिता के होश उड़ गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
मृतक का पिता
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
एटा के अलीगंज कस्बे के मोहल्ला रामप्रसाद गौड स्थित गंदे नाले में 24 वर्षीय युवक का शव पड़ा मिला। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को नाले से बाहर निकालकर शिनाख्त की। सूचना पर मृतक का पिता मौके पर पहुंच गया। बेटे की लाश को देख उसके होश उड़ गए। पिता ने बताया कि 100 रुपये के लिए नाराज होकर बेटा घर से गया था, उसके बाद नहीं आया।
मोहल्ला नज़फ़ अली निवासी रामप्रकाश ने बताया कि बेटा धर्मवीर दिवाली की रात 100 रुपये लेने के लिए उनके पास आया था। वो पैसे शराब के लिए मांग रहा था, इसलिए उन्होंने नहीं दिए। इसी वजह से गुस्सा होकर वो घर से चला गया। देर रात तक घर वापस नहीं पहुंचा। पिता उसका इंतजार करता रहा। आज सुबह नाले में शव पड़े होने की सूचना मिली तो आकर देखा।
वहीं सूचना मिलते ही थाना प्रभारी निर्दोष सेंगर मौके पर पहुंच गए। उन्होंने ने बताया कि युवक दिन रात शराब पीने का आदी था। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।