Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Two bikes collide on flyover teenager falls 25 feet Confectioner and student die in tragic accident

UP: फ्लाईओवर पर दो बाइकों की भिड़ंत, 25 फीट नीचे गिरा किशोर; दर्दनाक हादसे में हलवाई और छात्र की मौत

Sat, 02 Nov 2024 09:20 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 09:20 AM IST
सार

दिवाली की रात दो घरों के चिराग बुझ गए। हादसा शाहदरा फ्लाईओवर पर दिवाली की रात हुआ। दो बाइकों में भीषण टक्कर हुई। एक किशोर बाइक से उछला और फ्लाईओवर से 25 फीट नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में घायल हलवाई ने भी दम तोड़ दिया। 

विज्ञापन
Two bikes collide on flyover teenager falls 25 feet Confectioner and student die in tragic accident
सड़क हादसा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के शाहदरा फ्लाईओवर पर दिवाली की रात (बृहस्पतिवार) हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। बाइकों की आमने-सामने की भिड़ंत में बाइक पर सवार किशोर फ्लाईओवर से 25 फीट नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। चार घायलों में एक युवक को अस्पताल में मृत घोषित कर दिया गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया और परिवार को हादसे की सूचना दी।
विज्ञापन


देर रात हुआ हादसा
हादसा रात करीब 10 बजे हुआ। फिरोजाबाद के बिहारी नगर, थाना उत्तर निवासी सोनू (30) रामबाग में मिष्ठान्न भंडार पर हलवाई थे। वह टूंडला के साथी जीतू के साथ बाइक से घर लौटने के लिए निकले थे। दूसरी बाइक पर ट्रांस यमुना कॉलोनी फेज-एक के तीन किशोर रुद्र ठाकुर, युग और शौैर्य थे। शाहदरा फ्लाईओवर पर दोनों बाइकें टकरा गईं। पीछे बैठा बाइक सवार युग फ्लाईओवर से 25 फीट नीचे जा गिरा। उसकी मौके पर मौत हो गई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: मां को इस बात का था डर...इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी
विज्ञापन
विज्ञापन




 
Trending Videos

राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस
राहगीरों की सूचना पर पहुंची पुलिस घायल सोनू, रूद्र, जीतू और यश को अस्पताल लेकर गई। चिकित्सकों ने सोनू को भी मृत घोषित कर दिया। हादसे से दोनों परिवारों में कोहराम मच गया। बी-ब्लाक ट्रांस यमुना के युग (16) के परिजन ने बताया कि वह दसवीं का छात्र था। दिवाली पूजन के बाद रात में अपने मित्र के पास जाने की कहकर घर से निकला था। इंस्पेक्टर ट्रांस यमुना ने बताया कि घायल यश, रूद्र और जीतू की हालत डाक्टरों ने खतरे से बाहर बताई है। हादसा बाइक टकराने से होना बताया गया है।

ये भी पढ़ें -  UP: अजगर ने कुछ मिनटों के अंदर ही निकल लिया जिंदा सियार, देखकर उड़े लोगों के होश...वीडियो आया सामने


 

मिठाई की प्रतीक्षा कर रहे थे बच्चे
आगरा। फिरोजाबाद के सोनू के परिवार में पत्नी पूजा, बेटा आर्यन (8)और डुग्गु (6) हैं। सोनू पांच भाइयों में दूसरे नंबर पर थे। हादसे में बेटे को खो देने पर पिता चंद्रप्रकाश का बुरा हाल था। सोनू दोनों बच्चों से दिवाली पर मिठाई लेकर आने की कह गए थे। बेटे पिता के घर लौटने की प्रतीक्षा कर रहे थे। घर पर सोनू की जगह उनकी मौत की खबर पहुंची तो पत्नी बेहोश हो गईं।

ये भी पढ़ें -  UP: दिवाली की रात आठ वर्षीय बालिका की हत्या, बोरे में मिली लाश...हालत देख कांप गए घरवाले; तंत्र-मंत्र की आशंका

 

परिजन बोले, वाहन ने मारी टक्कर
पुलिस का कहना है कि प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि हादसा बाइकों की आपस में भिड़ंत से हुआ। मगर, युग और सोनू के परिजन का कहना है कि फ्लाईओवर पर तेज रफ्तार अज्ञात वाहन टक्कर मारकर भाग गया। बाइकों में टक्कर होती तो वह इतनी क्षतिग्रस्त नहीं होतीं। पुलिस को वाहन चालक की तलाश करनी चाहिए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed