फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   mother afraid why she got daughter-in-law and son murdered marriage took place 10 months ago

UP: मां को इस बात का था डर...इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी

Sat, 02 Nov 2024 10:13 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 02 Nov 2024 10:13 PM IST
सार

आगरा के अछनेरा क्षेत्र के रहने वाले नव दंपति हत्याकांड में पुलिस ने हैरान करने वाला खुलासा किया है। कत्ल किसी और ने नहीं बल्कि सगी मां ने ही कराया था।  इस मामले में पुलिस ने महिला के साथ उसके भाइयों को भी गिरफ्तार किया है। 

 

विज्ञापन
mother afraid why she got daughter-in-law and son murdered marriage took place 10 months ago
दंपती का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र के रहने वाले विकास और उनकी पत्नी दीक्षा की हत्या राजस्थान के करौली में छोटी दिवाली पर हत्या कर दी गई। करौली पुलिस ने बृहस्पतिवार की शाम को मृतक दंपती के दो मोबाइल भी घटनास्थल के पास से बरामद किए। हत्या में प्रयुक्त पिस्टल भी मामा चमन की निशानदेही पर बरामद की  है। इस मामले में पुलिस ने चौंकाने वाला खुलासा किया है। बेटे-बहू की हत्या की साजिश मां ने रची थी। मामा ने अपने चालक के साथ दोहरे हत्याकांड को अंजाम दिया। मां अपने बहू-बेटे के चाल-चलन से परेशान थी। पुलिस ने मां, मामा, चालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: अजगर ने कुछ मिनटों के अंदर ही निकल लिया जिंदा सियार, देखकर उड़े लोगों के होश...वीडियो आया सामने
विज्ञापन

 
Trending Videos

10 माह पहले हुई थी शादी
एसपी करौली बृजेंद्र ज्योति उपाध्याय के मुताबिक, करौली जिले के मासलपुर थाना क्षेत्र में गांव भोजपुर के पास कार में 30 अक्तूबर की सुबह अछनेरा के गांव सांथा निवासी विकास सिसौदिया और उनकी पत्नी दीक्षा की कार में गोली मारकर हत्या की गई थी। 10 माह पहले दोनों की शादी हुई थी। दोनों करौली माता का दर्शन करने के लिए अपने मामा रामबरन (निवासी सैपऊ के गांव ईंटकी) की कार मांगकर ले गए थे।

 
विज्ञापन

कार में गोली मारकर हत्या
परिजनों ने पुलिस को बताया था कि विकास मंगलवार दोपहर घर से पत्नी के साथ निकला था। करौली पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले। कार में विकास का शव ड्राइविंग सीट व उनकी पत्नी का शव पिछली सीट पर मिला था। कार में 7.65 बोर के तीन खाली खोखे, एक .315 बोर का खोखा और कार के बाहर 7.65 बोर का एक कारतूस मिला था। कार में कैलादेवी भवन का प्रसाद भी रखा था।

ये भी पढ़ें -  UP: दिवाली की रात आठ वर्षीय बालिका की हत्या, बोरे में मिली लाश...हालत देख कांप गए घरवाले; तंत्र-मंत्र की आशंका
 
विज्ञापन

मामा की थी कार
सीसीटीवी कैमरे में पति-पत्नी के साथ एक और युवक दिखाई दिया था। उसकी पहचान गांव ईंटकी (धौलपुर) निवासी चमन खान के रूप में हुई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि चमन तीन-चार दिन से उनके घर ही रह रहा था। विकास को कार चलाना सिखा रहा था। कार विकास के मामा रामबरन (ईंटकी, धौलपुर) की है। करौली पुलिस ने चमन से पूछताछ की तो उसने बताया कि उसने और विकास के मामा रामबरन ने मिलकर हत्या की।

मामा ने कहा, बहन की दूर की परेशानी
चमन के बाद पुलिस ने विकास सिसौदिया के मामा रामबरन को हिरासत में लिया। उससे पूछताछ हुई तो शुरू में उसने खुद को निर्दोष बताया। पुलिस ने उससे कहा कि वह सीसीटीवी में आ गया है। सख्ती पर रामबरन टूट गया। बताया कि उसने ही भांजे और उसकी पत्नी को गोलियां मारी थीं। बहन ललिता उर्फ लालो (विकास की मां) ने ऐसा करने के लिए कहा था।

ये भी पढ़ें -   UP: दिवाली की रात 100 रुपये के लिए गुस्सा हुआ बेटा, अगली सुबह ऐसे हाल में मिली लाश...पिता बोला- जीवन भर का दर्द दे गया
 

विकास की मां हुई गिरफ्तार
करौली पुलिस ने अछनेरा के गांव सांथा में दबिश देकर विकास की मां को पकड़ा। मां के पकड़े जाते ही गांव में खलबली मच गई। मां ने ही बेटा और बहू को मरवा दिया। यह बात पहले तो लोगों को गले नहीं उतरी। पर, वजह पता चली तो होश उड़ गए। गांववालों को भरोसा नहीं हो रहा है कि कोई मां भी ऐसा करवा सकती है।

मां बोली, बहू-बेटे ने करा दिया था बदनाम
पुलिस ने ललिता उर्फ लालो से पूछा कि उसने सगे बेटे और बहू की हत्या के लिए साजिश क्यों रची। मां को कोई पछतावा नहीं था। परेशान सिर्फ इस बात से थी कि बेनकाब हो गई। मां ने पुलिस को बताया कि 10 माह पहले धूमधाम से बेटे की शादी की थी। बेटे का एक लड़की से अफेयर था। जैसे-तैसे सुंदर लड़की से शादी करवाई। बहू तो बेटे से भी एक कदम आगे निकली। बहू के भी विवाहेत्तर संबंध चल रहे थे।पता चली तो दोनों को समझाया। दोनों कुछ सुनने को तैयार नहीं थे। यह बात गांव में पता चल जाती तो वे कहीं मुंह दिखाने लायक नहीं रहते। समाज में भी बातें बननी लगी थीं। दूसरे बच्चों की शादियां नहीं हो पातीं। वह तो महीनों से घुट-घुटकर जी रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed