{"_id":"5bed18c7bdec2269332781e0","slug":"injured-leopard-death-during-treatment-in-kitham-hospital","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कीठम में इलाज के दौरान घायल तेंदुए की मौत, स्पाइनल कार्ड में निकली चोट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कीठम में इलाज के दौरान घायल तेंदुए की मौत, स्पाइनल कार्ड में निकली चोट
न्यूज डेस्क, अमर उजाला आगरा
Updated Thu, 15 Nov 2018 12:27 PM IST
विज्ञापन
पिंजड़े में बंद घायल तेंदुआ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आगरा किला के पीछे वाहन की टक्कर से घायल तेंदुए की कीठम स्थित अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। घायल तेंदुआ पूरे दिन गुमसुम रहा और कुछ नहीं खाया। बुधवार को हालत बिगड़ती चली गई और शाम को उसकी मौत हो गई। गुरुवार को इसका पोस्टमार्टम किया जाएगा।
मंगलवार सुबह आगरा किला के पीछे सड़क किनारे घायल तेंदुआ पकड़ा गया था। कीठम स्थित भालू संरक्षण गृह में वाइल्ड लाइफ एसओएस के अस्पताल में उसका इलाज जारी था, इस दौरान तेंदुए ने पूरे दिन न कुछ खाया, न पिया।
उसका पिछला हिस्सा स्पाइनल कार्ड के क्षतिग्रस्त होने के कारण हिल भी नहीं पा रहा था। एक बार पूंछ में हल्का सा कंपन हुआ, लेकिन उसके बाद शरीर में कोई हरकत नजर नहीं आई। मंगलवार सुबह से लेकर बुधवार शाम तक उसने मलमूत्र भी नहीं त्यागा। इससे चिकित्सकों की चिंता बढ़ गई थी।

स्पाइनल कार्ड में थी चोट
बुधवार दोपहर को तेंदुए का एक्सरे किया गया, जिसमें स्पाइनल कार्ड में चोट नजर आई। इसमें कई स्पॉट नजर आए हैं। विशेषज्ञों और चिकित्सकों के मुताबिक बड़े वाहन की टक्कर के कारण तेंदुए के अंगों को अंदरूनी चोटें आईं और स्पाइनल कार्ड को नुकसान पहुंचा।
सूर्यास्त के बाद मौत होने के कारण तेंदुए का पोस्टमार्टम गुरुवार दोपहर को होगा। इसके बाद ही तेंदुए की मौत की वजह सामने आएगी। दोपहर में चिकित्सकों और वन विभाग के अधिकारियों के सामने तेंदुए का दाह संस्कार किया जाएगा।
किस वाहन ने मारी टक्कर, होगी जांच
तेंदुए को आगरा किला के पीछे किस वाहन ने टक्कर मारी है, इसकी पड़ताल कराई जाएगी। वन विभाग के डीएफओ मनीष मित्तल के मुताबिक इस क्षेत्र के सीसीटीवी फुटेज को देखा जाएगा कि उस समय किस वाहन का मूवमेंट यमुना किनारा रोड पर हुआ था।

एसडीओ करेंगे जांच
एसडीओ इसकी पड़ताल करेंगे। यमुना किनारा रोड पर हाथीघाट के पास कई प्रतिष्ठानों के सीसीटीवी लगे हुए हैं, जिनमें वाहन तो नजर आ जाएंगे, लेकिन उनके नंबरों की पहचान मुश्किल है। जिस जगह तेंदुए को वाहन ने टक्कर मारी, वहां कोई कैमरा नहीं है।
डीएफओ मनीष मित्तल ने बताया कि रेस्क्यू किए गए घायल तेंदुए को पूरे दिन बचाने की कोशिश की गई, लेकिन शाम को उसने दम तोड़ दिया। इसका पिछला हिस्सा काम नहीं कर रहा था। तेंदुए के घायल होने की घटना पर एसडीओ आगरा को जांच सौंपी गई है।