फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   husband strangled wife to death Suspecting illicit relationship in agra

चरित्र पर शक: पत्नी को जंगल में बुलाया, काटता रहा गला...,वो तड़पती रही; जिस तरह से की हत्या दहल गया दिल

Sun, 20 Aug 2023 10:41 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 10:41 AM IST
सार

पत्नी के चरित्र पर शक होने पर पति ने ऐसी दर्दनाक मौत दी कि देखने वालों की भी रूह कांप गई। जंगल में बुलाकर पत्नी का गले को तब तक रेतता चला गया, जब तक उसकी सांसें नहीं थम गईं। हत्या के बाद मौके से फरार हो गया। 

विज्ञापन
husband strangled wife to death Suspecting illicit relationship in agra
जांच करती पुलिस टीम - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के मलपुरा थाना क्षेत्र में जिस महिला की खून से लथपथ लाश मिली थी, उसकी मौत के मामले में पुलिस ने खुलासा कर दिया है। हत्यारा कोई और नहीं  बल्कि महिला का पति निकला। पुलिस ने बताया कि मृतका शाहगंज के इंद्रा कॉलोनी में रहने वाली रेखा थी। हत्या उसके ही पति ने दोस्त के साथ मिलकर की थी। उसे पत्नी के अवैध संबंध होने का शक था। मलपुरा पुलिस ने आरोपी दोस्त को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया।

विज्ञापन

यहां मिली थी लाश 

नहर दक्षिणी बाईपास स्थित सिरौली गांव के पास मंगलवार को विवाहिता का शव मिला था। उसकी गला रेतकर हत्या के बाद शव फेंका गया था। दूसरे दिन शव की पहचान रेखा (25) पत्नी आकाश (निवासी इंद्रा कॉलोनी शाहगंज) के रूप में हुई। डीसीपी सोनम कुमार ने बताया कि रेखा अपनी बहन के यहां इलाज के लिए बल्हेरा गांव में रुकी थी।

ये भी पढ़ें - जीजा की करतूत: साली की छोटी सी भूल, मजबूर कर बनाए संबंध, फिर जो हुआ... जीते जी मर गई वो

विज्ञापन
विज्ञापन

पति ने फोन कर बुलाया था 

पति आकाश ने उसे 15 अगस्त को डमडम चौराहे पर बुला लिया। इसके बाद अपने दोस्त करण के साथ उसे घटनास्थल तक ले गया। वहां धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी। शव को झाड़ियों में फेंककर दोनों भाग गए थे।

ये भी पढ़ें - मरा समझ फेंक गए वह बच गया जिंदा: मां के साथ खेत गया था युवक, दबंगों ने पकड़ा; धारदार हथियार से रेत दिया गल

विज्ञापन

चरित्र पर करता था शक 

 रेखा की बहन इंद्रवती ने पुलिस को बताया कि उसका बहनोई रेखा पर अवैध संबंध होने का शक करता था। इसी के कारण उसने अपने दोस्त के साथ मिलकर हत्या कर दी। करण को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी पति की तलाश की जा रही है।

ये भी पढ़ें - विवाहिता तड़पती रही: हैवान बने ससुराल वाले, मुंह में कपड़ा ठूंसा और फिर... रहम नहीं आया, की ऐसी बर्बरता

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed