पत्नी की जिद: पति बाइक पर नहीं घुमाता, इसलिए छोड़ दिया ससुराल; फिर इस शर्त पर मानी 'घरवाली'
पत्नी ने बताया उसके पापा ने दहेज में बाइक दी थी। इसके बाद भी पति कहीं घुमाने नहीं ले जाता है। इतना ही नहीं छोटी-छोटी बातों पर उससे झगड़ा भी करता है।
विस्तार
आगरा में एक महिला ने परिवार परामर्श केंद्र में मदद की गुहार लगाई। रविवार को दोनों पक्षों को काउंसलर ने बुलाया। पत्नी ने ससुराल वालों पर उत्पीड़न करने का आरोप लगाया। कहा कि पति माेटरसाइकिल पर उसे घुमाने नहीं ले जाता। काउंसलिंग के दौरान पति से कहा कि मोटरसाइकिल पर घुमाओगे, तब ही चलूंगी ससुराल।
एक साल पहले हुई थी शादी
सदर क्षेत्र की रहने वाली युवती की शादी एक साल पहले एटा के एक युवक के साथ हुई। युवक प्राइवेट नौकरी करता है। पत्नी का कहना था कि शादी के दो महीने बाद ही ससुराली छोटी-छोटी बातों पर झगड़ा करने लगे। पति से शिकायत की तो वह भी उनका पक्ष लेने लगा। पापा ने शादी में मोटरसाइकिल दी थी। इसके बावजूद भी पति कहीं भी घुमाने नहीं लेकर जाता। मायके आती तो बस से लेकर आता। मोटरसाइकिल से कभी मायके लेकर नहीं आए।
ये भी पढ़ें - दरिंदों ने लूटी अस्मत: वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजा, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम; जानकर रह जाएंगे हैरान
ये कहना है पति का
वहीं पति का कहना है कि घर से झगड़ कर पत्नी शादी में दी हुई मोटरसाइकिल सहित दहेज का सारा सामान लेकर छह महीने पहले मायके आ गई। ससुराल में अपनी चलाने की कोशिश करती है।ये भी पढ़ें - नर्स के प्रेमी का दोस्त गिरफ्तार: बोलेरो से कुचल की थी हत्या; पति बनकर ले गया था लाश और कर दिया अंतिम संस्कार
पत्नी ने रखी ये शर्त
काउंसलर प्रतिभा जिंदल ने बताया कि लंबी कवायद के बाद दोनों में समझौता हो गया है। पत्नी ने शर्त रखी है कि पति के साथ मोटरसाइकिल पर बैठकर ही एटा स्थित ससुराल जाएगी।ये भी पढ़ें- दुस्साहस: जूता कारोबारी पर हमला, फिल्मी स्टाइल में रोकी कार; फिर बरसाए डंडे