फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Nurse lover friend arrested murdered with Bolero in agra

नर्स के प्रेमी का दोस्त गिरफ्तार: बोलेरो से कुचल की थी हत्या; पति बनकर ले गया था लाश और कर दिया अंतिम संस्कार

Sun, 30 Apr 2023 09:44 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 30 Apr 2023 09:44 AM IST
सार

नर्स हत्याकांड में पुलिस ने प्रेमी के दोस्त को गिरफ्तार कर लिया है। बोलेरो कार को दोस्त ही चला रहा था। उसने ही नर्स की कार से कुचलकर हत्या की थी।
 

विज्ञापन
Nurse lover friend arrested murdered with Bolero in agra
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में मंडी समिति के सामने छह महीने पहले बोलेरो से कुचलकर हुई नर्स विनीता की हत्या में पुलिस ने शनिवार को एक और आरोपी अंशुल यादव को गिरफ्तार कर लिया। वह मुख्य आरोपी विजय का दोस्त है। वह बोलेरो चला रहा था। दोस्त के कहने पर नर्स पर बोलेरो चढ़ाई थी। इसके बाद फरार हो गया था। आरोपी हत्या को हादसा दर्शाना चाहते थे। मृतका के पिता की शिकायत पर पुलिस ने विवेचना की तो राज खुल गया।

विज्ञापन


सिरसागंज, फिरोजाबाद निवासी विनीता 10 साल से नुनिहाई में रह रही थीं। वह देहली गेट स्थित एक अस्पताल में नर्स का कार्य करती थीं। 26 सितंबर, 2022 को वह मंडी समिति के पास सर्विस रोड पर घायल मिली थीं। पुलिस अस्पताल लेकर गई, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। विनीता की मौत किसी वाहन की चपेट में आने से होने की आशंका जाहिर की गई। पहले उनकी शिनाख्त नहीं हो पाई थी।

विज्ञापन

पति बनकर आया था प्रेमी 

थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक राजकुमार ने बताया कि 27 सितंबर, 2022 को फिरोजाबाद के नगला मोहन निवासी विजय यादव पुलिस के पास आया था। उसने बताया था कि उसकी पत्नी विनीता लापता है। पुलिस ने उसे पूर्व में मिली महिला का फोटो दिखाया, जिसे उसने पत्नी के रूप में पहचान लिया था। पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - गजब का कारनामा: बिना स्कूल आए शिक्षिका ने दो साल तक लिया वेतन, जांच में हुआ खुलासा; हुई कार्रवाई

पिता ने दर्ज कराया था मुकदमा 

बाद में विनीता के पिता नवीन चंद पुलिस के पास आए थे। बेटी की हत्या की आशंका जाहिर की थी। उन्होंने कहा था कि विजय रिश्तेदार है। वह विनीता का पति नहीं था। उसके साथ लिव इन में रह रहा था। मामले में तीन अक्तूबर, 2022 को मुकदमा दर्ज किया गया। पुलिस ने विजय को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने हत्या करना कबूल किया।

दोस्तों ने बनाई थी योजना

डीसीपी सिटी विकास कुमार के मुताबिक, तीन अक्तूबर को विजय को गिरफ्तार कर लिया था। वारदात में फिरोजाबाद के थाना खेरगढ़ स्थित गांव कुढ़ी निवासी अंशुल यादव भी शामिल था। वह विजय का दोस्त है। शनिवार को उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि बोलेरो वह किसी से लेकर आया था। विजय ने विनीता को फोन करके आटा दिलाने के बहाने बुलाया था। तभी उन्होंने गाड़ी चढ़ा दी थी। वह लहूलुहान हो गई थी। वह भाग गए थे। विजय को शक था कि विनीता की किसी और से दोस्ती है। वह उससे पीछा छुड़ाना चाहता था। योजना थी कि सर्विस रोड पर हादसे की आशंका पर पुलिस शक नहीं करेगी। हादसे में मौत समझेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed