Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   Fire Breaks Out at Jewellery Shop Due to Short Circuit

मैनपुरी: शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में लगी भीषण आग, लाखों के गहने नष्ट; नकदी जलकर हुई राख

Tue, 10 Nov 2026 08:50 AM IST
Dhirendra Singh संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: Dhirendra Singh Updated Tue, 10 Nov 2026 08:50 AM IST
सार

मैनपुरी के करहल में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफा कारोबारी राहुल जैन की दुकान में आग लग गई। आग में सात से आठ लाख रुपये की नकदी समेत सोने-चांदी के आभूषण जलकर राख हो गए।
 

विज्ञापन
Fire Breaks Out at Jewellery Shop Due to Short Circuit
शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में भीषण आग - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

मैनपुरी के करहल कस्बे सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया बाली  गली में सोमवार रात शॉर्ट सर्किट से सराफे की दुकान में आग लग गई। आग की चपेट में आने से दुकान में रखे लाखों रुपये के सोने-चांदी के आभूषण और नकदी जलकर राख हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन




कस्बे के सुभाष गेट के अंदर गुलाब बजरिया बाली गली मे राहुल जैन की सोने-चांदी के आभूषणों की दुकान है। सोमवार रात करीब 9:15 बजे वह दुकान बंद कर घर के लिए निकले थे। इसी दौरान दुकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। राहुल जैन अभी घर भी नहीं पहुंचे थे कि उन्हें दुकान में आग लगने की सूचना मिल गई। वह तत्काल मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक आग ने दुकान में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया था।
विज्ञापन


राहुल जैन के अनुसार, दुकान में करीब सात से आठ लाख रुपये की नकदी के साथ सोने-चांदी के आभूषण रखे हुए थे। आग से दुकान में रखा सामान पूरी तरह जल गया। घटना की जानकारी मिलते ही प्रभारी निरीक्षक प्रदीप कुमार पांडेय फायर ब्रिगेड की टीम के साथ मौके पर पहुंचे। दमकल कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed