फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Bike riding youths attacked the shoe trader with sticks

दुस्साहस: जूता कारोबारी पर हमला, फिल्मी स्टाइल में रोकी कार; फिर बरसाए डंडे

Mon, 01 May 2023 07:17 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 01 May 2023 07:17 AM IST
सार

जूता कारोबारी पर संजय प्लेस में उस समय हमला हुआ जब वे घर जा रहे थे। युवकों ने फिल्मी स्टाइल में कार के आगे बाइक लगाकर कारोबारी को रोका और उसके बाद डंडे बरसाना शुरू कर दिए।
 

विज्ञापन
Bike riding youths attacked the shoe trader with sticks
मारपीट - फोटो : social media

विस्तार

आगरा के थाना हरीपर्वत क्षेत्र के संजय प्लेस में रविवार को जूता कारोबारी पर बाइक सवार युवकों ने डंडों से हमला बोला। आरोप है कि कार में रखे 1.5 लाख रुपए और सोने की चेन भी लूट ली। पुलिस मामला मारपीट का बता रही है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

विज्ञापन

घर जाते समय हुई घटना 

बापू नगर निवासी नितिन राजोरिया का ऑनलाइन जूतों की बिक्री का काम है। रविवार शाम को वह कमला नगर जा रहे थे। रास्ते में संजय प्लेस में रुक गए। उन्होंने पुलिस को बताया कि तभी बाइक पर आए दो युवकों ने कार के आगे बाइक लगा दी। उन्होंने साइड का शीशा खोल कर बाइक हटाने को कहा तो युवकों ने हमला बोल दिया।

विज्ञापन


ये  भी पढ़ें - दरिंदों ने लूटी अस्मत: वीडियो बनाकर ससुराल वालों को भेजा, फिर पति ने उठाया ऐसा कदम; जानकर रह जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन

दर्ज किया गया मुकदमा 

थाना प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोपी नगला बूढ़ी निवासी बताए गए हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed