फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Husband Demands Dowry Five Lakh Rupees After Marriage Of Five Day

आगरा: सात फेरे लेने के पांच दिन बाद मांगे पांच लाख रुपये, पत्नी को गला दबाकर मारने का प्रयास

Sun, 23 May 2021 09:38 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 23 May 2021 09:38 AM IST
सार

विवाहिता का आरोप है कि शादी के पांच दिन बाद ही पति और अन्य लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध पर पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया। शिकायत करने पर ससुर और देवर ने छेड़छाड़ की।

विज्ञापन
Husband Demands Dowry Five Lakh Rupees After Marriage Of Five Day
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगरा के थाना एत्माद्दौला में शादी के एक महीने बाद ही विवाहिता ने पति, सास, ससुर और देवर के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। विवाहिता का आरोप है कि शादी के पांच दिन बाद ही पति और अन्य लोगों ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग की। विरोध पर पति ने अप्राकृतिक कृत्य किया। शिकायत करने पर ससुर और देवर ने छेड़छाड़ की। परिजन उसे घर लेकर गए। शनिवार को ससुराल से सामान लेने गई तो पति ने गला दबाने की कोशिश की। पुलिस का कहना है कि विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी।   

विज्ञापन


पति ने किया उत्पीड़न, पत्नी का आरोप

कमला नगर की रहने वाली युवती की शादी 22 अप्रैल को एत्माद्दौला क्षेत्र के युवक से हुई थी। आरोप है कि शादी में 30 लाख रुपये खर्च हुए थे। आरोप है कि ससुराल में पहुंचने के बाद से पति और ससुरालियों ने दहेज की मांग शुरू कर दी। इसे लेकर पति ने उत्पीड़न शुरू कर दिया। उसके साथ कुकर्म किया। ससुराल वालों ने 27 अप्रैल को उससे पांच लाख रुपये मायके से लाने को कहा। मना करने पर पिटाई कर दी। परिजन उसे मायके ले गए। उसका मेडिकल कराया। ससुरालियों ने युवती का सारा सामान रख लिया था।

विज्ञापन


ससुरालवालों से की गई मारपीट 
शनिवार को वह सामान लेने और बातचीत करने ससुराल आए थे। इससे नाराज पति और ससुराल वालों ने मारपीट कर दी। विवाहिता का गला दबाकर जान से मारने की कोशिश की। परिजनों को पीटा। उन्होंने थाना पर आकर शिकायत दर्ज कराई। थाना एत्माद्दौला के प्रभारी निरीक्षक संजय कुमार त्यागी ने बताया कि देर शाम मुकदमा दर्ज कर लिया। विवेचना के बाद कार्रवाई की जाएगी। मुकदमे में पति, सास, ससुर और देवर को नामजद किया गया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

ये भी पढ़ें- पंचायत चुनाव: आगरा में जिला पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी के लिए निर्दलियों की भूमिका महत्वपूर्ण, जानिए क्या है 'समीकरण'

ये भी पढ़ें-  कोरोना की दूसरी लहर: ताजनगरी में संक्रमण की दर छह फीसदी घटी, डीएम बोले- कोरोना कर्फ्यू से टूटी चेन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed