फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Horrible end of love marriage: Married five years ago died Police had to shoulder body performed last rites

प्रेम विवाह का खौफनाक अंत: पांच साल पहले हुई शादी, ऐसे हुई मौत...पुलिस को देना पड़ा कंधा; अंतिम संस्कार कराया

Sat, 29 Mar 2025 08:35 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 08:35 AM IST
सार

आगरा में एक विवाहिता की मौत के बाद उसका अंतिम संस्कार पुलिस को कराना पड़ा। विवाहिता ने पांच साल पहले प्रेम विवाह किया था। उसकी लाश फंदे पर लटकी मिली। ससुराल वाले फरार हो गए। जानें पूरा मामला...
 

विज्ञापन
Horrible end of love marriage: Married five years ago died Police had to shoulder body performed last rites
पुलिस ने दिया अर्थी को कंधा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

आगरा के थाना अछनेरा क्षेत्र में प्रेम विवाह के पांच साल बाद पत्नी ने फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया तो ससुराल वाले भाग गए। मायके में शव लाकर हंगामा किया जाने लगा। अछनेरा में केस दर्ज हुआ। उधर, जगदीशपुरा पुलिस शव को श्मशान घाट तक ले गई और बेटे की तलाश कर उससे मुखाग्नि दिलवाई।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: सपा सांसद के घर कराया हमला...कौन है ओकेंद्र राणा, जिसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस
विज्ञापन




 

फंदे पर लटकी मिली लाश
बोदला, नई आबादी निवासी चंद्रपाल की बहन संजू ने पांच साल पहले अछनेरा स्थित बड़ी बस्ती निवासी जितेंद्र से प्रेम विवाह किया था। जितेंद्र मजदूरी करता है। दो बच्चे हैं। चंद्रपाल ने बताया कि 26 मार्च को संजू का शव ससुराल में फंदे पर लटका मिला। पुलिस को सूचना दी। 27 को पोस्टमार्टम कराकर पुलिस ने शव परिजन को सौंप दिया।

ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने जिन सपा सांसद घर किया हमला, उनके बेटे के खिलाफ भी तहरीर; लगाए गए ये आरोप


 

मायके वालों ने कर दिया हंगामा
शव को अछनेरा ले जाया गया। वहां मायके पक्ष ने दहेज के लिए हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। ससुराल वाले भाग गए। पुलिस को सूचना दी। मगर, अछनेरा में केस दर्ज नहीं किया गया। इस पर देर रात परिजन शव बोदला मायके में ले आए।

ये भी पढ़ें -  UP: सांसद रामजीलाल सुमन का एलान, बोले- 12 अप्रैल के लिए हम तैयार, प्रशासन मजबूर...करणी सेना से खुद निपट लेंगे


 
विज्ञापन

मुकदमा किया गया दर्ज
शुक्रवार सुबह तक अंतिम संस्कार नहीं किया। इसकी जानकारी होने पर पुलिस पहुंच गई। उन्होंने पुलिस से कहा कि केस दर्ज होने और बेटे के हाथों से ही मुखाग्नि देने पर ही अंतिम संस्कार करेंगे। थाना अछनेरा में केस दर्ज किया गया। पति जितेंद्र, ससुर, देवर और ननद को आरोपी बनाया गया।

ये भी पढ़ें -  UP: हर महीने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल...फिर भी करणी सेना पड़ गई भारी, पुलिस की छह चूक; जिसकी वजह से हुआ बवाल


 

पुलिस ने कराया अंतिम संस्कार
बेटे को पुलिस खोजकर ले आई। परिजन अंतिम संस्कार का सामान लेने गए तो उन्हें मृतका के आधार कार्ड के बिना सामान नहीं दिया गया। तब पुलिस अंतिम संस्कार का सामान लेकर आई। जगदीशपुरा थाना प्रभारी आनंद वीर और दारोगा संदीप राठी ने अर्थी तैयार कराई। कंधा देकर आवास विकास काॅलोनी स्थित सेक्टर-3 में श्मशान घाट पहुंचाया। मृतका के बेटे के हाथों से मुखाग्नि दिलाकर अंतिम संस्कार कराया। उधर, मृतका के पोस्टमार्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण फंदा लगाने से मौत होना आया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed