फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Rana Sanga Controversy: MP Ramjilal Suman gave challenge for April 12 To Karni Sena

UP: सांसद रामजीलाल सुमन का एलान, बोले- 12 अप्रैल के लिए हम तैयार, प्रशासन मजबूर...करणी सेना से खुद निपट लेंगे

Fri, 28 Mar 2025 08:14 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 28 Mar 2025 08:14 PM IST
सार

आवास पर हमले के बाद सांसद रामजीलाल सुमना का गुस्सा दिखा। उन्होंने कहा कि प्रशासन मजबूर है तो हमें छूट दे, करणी सेना से निपट लेंगे।
 

विज्ञापन
Rana Sanga Controversy: MP Ramjilal Suman gave challenge for April 12 To Karni Sena
Ramji Lal Suman - फोटो : ANI

विस्तार

SP MP News:  राणा सांगा पर की गई टिप्पणी मामले में चर्चाओं में चल रहे राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन शुक्रवार को दिल्ली से आगरा लौटे। संजय प्लेस स्थित आवास पर दोपहर में पहुंचे सुमन ने कहा कि 12 अप्रैल को करणी सेना ने फिर से प्रदर्शन का एलान किया है। प्रशासन हमें बता दे, अगर उसकी मजबूरी है तो हम अपने आप निपट लेंगे। प्रदेश में जंगलराज है और खुली गुंडई हो रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार दोपहर 3:30 बजे समाजवादी पार्टी के सांसद रामजी लाल सुमन आवास पहुंचे, जहां बड़ी संख्या में सपा कार्यकर्ताओं ने उनसे मुलाकात की। सांसद सुमन ने कहा कि करणी सेना ने उनके आवास पर नहीं, बल्कि पीडीए, दलित और शोषितों पर हमला किया है। जिस दिन मुख्यमंत्री शहर में थे, उस दिन भी कई थानों से होते हुए बुलडोजर लेकर लोग आ गए। यह सुनियोजित षड्यंत्र था। घर पर हमला कर गेट तोड़ा गया। यह गुंडई है, लफंगागिरी है। अवांछित तत्वों ने मेरे घर, परिवार पर हमला किया है। हमें नष्ट करने के लिए हमला किया गया। यह जंगलराज है। कानून का राज उत्तर प्रदेश में खत्म हो चुका है।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: सपा सांसद के घर किया हमला, करणी सेना ने फिर दी चेतावनी; कहा-12 अप्रैल को रहें तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन



 

विरोध करें, पर शालीनता बरतें
सांसद सुमन ने कहा कि जनतंत्र में जरूरी नहीं, आपकी बात से सभी सहमत हों, पर विरोध की अभिव्यक्ति में शालीनता बरतें। प्रदर्शन, धरना दे सकते हैं, पर हमला स्वीकार्य नहीं है। पुलिस इसे रोक सकती थी। ये वही लोग हैं जो मुख्यमंत्री न रहने के बाद अखिलेश यादव के आवास को गंगाजल से धोते हैं, जो दलितों की बारात नहीं चढ़ने देते हैं, दलित के खिलाफ हैं, पीडीए के खिलाफ हैं। समाजवादी पार्टी का कार्यकर्ता हूं, मैं अपने स्तर से पार्टी के लोगों से चर्चा करूंगा। पार्टी जो कहेगी वही करूंगा। वही कहूंगा।

 

राज्यसभा में नहीं रख सके बात
सांसद रामजीलाल सुमन ने कहा कि परंपरा है कि सदन में जब किसी सदस्य का नाम लेते हैं तो उसे अपना पक्ष रखने का मौका दिया जाता है। राज्यसभा के सभापति ने बोलने के लिए मेरा नाम पुकारा लेकिन उस समय सदन बहुत अव्यवस्थित था इसलिए मैं अपनी बात नहीं रख सका। राणा सांगा को लेकर दिए गए बयान पर सुमन ने कहा कि बहुत कुछ कह चुका हूं अब जो कहूंगा, सदन में ही कहूंगा।




 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed