फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Karni sena Attack on SP MP's house Complaint was also filed against son Ranjeet Suman know allegations

Rana Sanga Controversy: करणी सेना ने जिन सपा सांसद घर किया हमला, उनके बेटे के खिलाफ भी तहरीर; लगाए गए ये आरोप

Sat, 29 Mar 2025 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 08:22 AM IST
सार

करणी सेना ने समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद के घर हमला किया। इस हमले के बाद जहां करणी सेना के खिलाफ दो केस दर्ज हुए हैं,  तो वहीं सांसद के बेटे के खिलाफ भी थाने में तहरीर दि गई है। 
 

विज्ञापन
Karni sena Attack on SP MP's house Complaint was also filed against son Ranjeet Suman know allegations
पूर्व विधायक रणजीत सुमन। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के आवास पर हुए पथराव और तोड़फोड़ के मामले में एक और तहरीर थाना हरीपर्वत में शुक्रवार रात दी गई। इसमें सांसद पुत्र रणजीत सुमन पर साजिश के तहत हमले का आरोप लगाया गया है।
विज्ञापन


संथा, बहराबती खास निवासी दीपक सिसाैदिया ने तहरीर दी। उन्होंने लिखा है कि 26 मार्च की दोपहर दो बजे सांसद आवास पर करणी सेना का शांतिपूर्ण प्रदर्शन चल रहा था। तभी सांसद पुत्र रणजीत सुमन अपने 200 समर्थकों के साथ आ गए। उन्होंने जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पथराव किया। धारदार हथियार और लाठी-डंडों से हमला बोला गया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  Rana Sanga Controversy: सपा सांसद के घर कराया हमला...कौन है ओकेंद्र राणा, जिसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस
विज्ञापन
विज्ञापन



 

हमलावरों ने गाड़ियां भी तोड़ी। इसमें करणी सेना के समर्थक और पुलिसकर्मी घायल हो गए। रणजीत सुमन और उनके समर्थकों ने साजिश के तहत हमला बोला। इससे दो सामाजिक वर्गों के बीच संघर्ष की साजिश रची गई। डीसीपी सिटी सोनम कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है। जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

ये भी पढ़ें -  UP: सांसद रामजीलाल सुमन का एलान, बोले- 12 अप्रैल के लिए हम तैयार, प्रशासन मजबूर...करणी सेना से खुद निपट लेंगे


 

सर्व समाज ने की बैठक
राणा सांगा संघर्ष समिति के तत्वावधान में सर्व समाज की बैठक परशुराम पार्क, नेहरू एन्क्लेव में हुई। इसमें राज्यसभा सांसद रामजीलाल सुमन के राणा सांगा पर दिए बयान पर रोष व्यक्त किया गया। 12 अप्रैल को राणा सांगा की जन्म जयंती मनाने का निर्णय लिया गया। अध्यक्ष ठाकुर गौरी शंकर सिकरवार, रविकांत शास्त्री, क्षत्रिय अध्यक्ष अनिल चौहान, धनवीर तोमर, वीरेंद्र चौहान, चंद्रभान तोमर, दिनेश सिकरवार, पंडित गोविंद पाराशर, अनिल दुबे आदि माैजूद रहे।

ये भी पढ़ें -  सपा सांसद के घर हमला: गेट टूट जाता तो कोई नहीं बचता...60 मिनट तक अटकी रहीं सांसें, पुत्रवधू ने बयां की दहशत


 

पत्थरबाजों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराने की मांग
क्षत्रिय सभा जिला के प्रतिनिधिमंडल ने करणी सेना और सामाजिक संगठन कार्यकर्ताओं पर हुए प्राणघातक हमले के विरोध में पत्थरबाजों के ख़िलाफ़ केस दर्ज कराने की मांग करते हुए मंडलायुक्त को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में ज़िलाध्यक्ष डॉ. अनिल कुमार सिंह, संयोजक गौरीशंकर सिंह सिकरवार, जिला महामंत्री गजेंद्र सिंह परमार, भंवर सिंह चौहान, आरपी सिंह जादौन, टीपी सिंह.जादौन आदि उपस्थित रहे।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed