फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Attack on SP MP's house Who is Okendra Rana whom police is unable to arrest

Rana Sanga Controversy: सपा सांसद के घर कराई तोड़फोड़, कौन है ओकेंद्र राणा? जिसे गिरफ्तार नहीं कर पा रही पुलिस

Sat, 29 Mar 2025 08:08 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 29 Mar 2025 08:08 AM IST
सार

समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के घर हमला कराने वाले करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष को पुलिस नहीं पकड़ पा रही है। ये आलम तब है जब आकेंद्र सोशल मीडिया पर लाइव आकर खुलेआम फिर 12 अप्रैल के लिए धमकी दे रहा है। 
 

विज्ञापन
Attack on SP MP's house Who is Okendra Rana whom police is unable to arrest
Karni Sena - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राज्यसभा सांसद रामजी लाल सुमन के राणा सांगा पर दिए गए बयान के विरोध में उनके आवास पर तोड़फोड़ और पथराव के मामले में मुख्य आरोपी ओकेंद्र राणा की 3 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। पुलिस की 10 टीमें दबिश दे रही हैं। ओकेंद्र राणा लगातार सोशल मीडिया पर सक्रिय हैं। उनके एकाउंट पर पोस्ट और वीडियो डाले जा रहे हैं। इसके बावजूद पुलिस लोकेशन ट्रेस करने में नाकाम हो रही है। अज्ञात आरोपियों की भी पहचान नहीं की जा सकी है।
विज्ञापन


राज्यसभा सांसद के आवास पर बुधवार को हमला बोला गया था। कुबेरपुर पर क्षत्रिय करणी सेना के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओकेंद्र राणा अपने समर्थकों के साथ जुटे थे। इसके बाद सभी सांसद आवास के लिए गए थे। पुलिस रोकने में विफल रही। सांसद आवास पर तोड़फोड़ और पथराव किया। घटना से सांसद का परिवार दहशत में आ गया था।
विज्ञापन


घटना के बाद सांसद आवास पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, आईपीएस आदित्य सिंह के नेतृत्व में 10 टीमें आरोपी ओकेंद्र राणा की गिरफ्तारी के लिए लगाई गई हैं। राजस्थान और हरियाणा के जिलों में दबिश दी जा रही है। इधर ओकेंद्र राणा के सोशल मीडिया एकाउंट पर वीडियो और फोटो डाले जा रहे हैं। बृहस्पतिवार को ही 12 अप्रैल को आगरा में राणा सांगा की जयंती मनाने का एलान किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें -  UP: सांसद रामजीलाल सुमन का एलान, बोले- 12 अप्रैल के लिए हम तैयार, प्रशासन मजबूर...करणी सेना से खुद निपट लेंगे


 

डीसीपी सिटी सोनम कुमार ने बताया कि टीमें लगी हैं। फिलहाल आरोपी हाथ नहीं आ सके हैं। अज्ञात उपद्रवियों की पहचान के लिए सांसद आवास सहित कॉलोनी में गेट पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज देखे गए हैं। इसके अलावा वायरल वीडियो को भी देखा जा रहा है। उन्होंने बताया कि ओकेंद्र राणा पर हरियाणा में कई केस दर्ज होने की जानकारी मिली है। इस पर उनका आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है। देखा जा रहा है कि वह किन-किन केस में वांछित है।

ये भी पढ़ें -  UP: हर महीने दंगा नियंत्रण का रिहर्सल...फिर भी करणी सेना पड़ गई भारी, पुलिस की छह चूक; जिसकी वजह से हुआ बवाल


 

सांसद की काॅलोनी में बढ़ाई गई सुरक्षा
सांसद रामजीलाल सुमन संजय प्लेस स्थित एचआईजी फ्लैट में रहते हैं। यहीं पर उनके आवास पर हमला बोला गया था। पुलिस ने आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है। दोनों गेट पर बैरियर लगाए गए हैं। पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं। पूछताछ के बाद ही लोगों को जाने दिया जा रहा है। सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  UP: छेड़छाड़ तो दूर...किसी को नजर उठाकर देखे तक नहीं, छात्रा से की थी शर्मनाक हरकत; पुलिस ने किया ऐसा हश्र

 

फालोअर्स की कुंडली खंगाल रही पुलिस
पुलिस ओकेंद्र राणा के इंस्टाग्राम, फेसबुक पर फाॅलोअर्स और फ्रेंड लिस्ट को खंगाल रही है। घटना वाले दिन किन लोगों ने अपना समर्थन दिया। कमेंट करने में आगरा आने की कहने वाले काैन लोग थे? इस सबकी जानकारी जुटाई जा रही है। सोशल मीडिया पर ओकेंद्र के वीडियो शेयर करने वाले भी पुलिस के रडार पर हैं। उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed