{"_id":"69f071efe36344702d08369b","slug":"heatwave-as-municipal-corporation-deploys-water-sprinklers-for-relief-in-agra-2026-04-28","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"भीषण गर्मी: तपते आगरा को दी जा रही राहत, इन स्थानों पर लगाए गए वाटर स्प्रिंकलर; सड़कों पर बरस रही ठंडी फुहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीषण गर्मी: तपते आगरा को दी जा रही राहत, इन स्थानों पर लगाए गए वाटर स्प्रिंकलर; सड़कों पर बरस रही ठंडी फुहार
Tue, 28 Apr 2026 02:08 PM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Tue, 28 Apr 2026 02:08 PM IST
सार
आगरा में लगातार बढ़ते तापमान को देखते हुए नगर निगम ने ताजनगरी सहित प्रमुख स्थानों पर वाटर स्प्रिंकलर से राहत अभियान शुरू किया है। ताजमहल, आगरा किला और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पानी का छिड़काव कर लोगों और पर्यटकों को लू से राहत देने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन
वाटर स्प्रिंकलर
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा में भीषण गर्मी के चलते आम जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया है। तपती धूप और लू के थपेड़ों से बेहाल पर्यटकों और राहगीरों को राहत देने के लिए नगर निगम ने शहर के प्रमुख स्थलों पर वाटर स्प्रिंकलर (जल छिड़काव) टैंकर लगाए हैं। विशेष रूप से ताजमहल और आगरा किला के आसपास इन टैंकरों के जरिए कृत्रिम बौछारें की जा रही हैं, ताकि स्मारकों के दीदार के लिए आने वाले पर्यटकों को गर्मी से कुछ राहत मिल सके।
विज्ञापन
Trending Videos
नगर निगम ने केवल पर्यटन स्थलों तक ही सीमित न रहकर शहर के उन हिस्सों को भी कवर किया है जहां लोगों की भारी भीड़ उमड़ती है। स्मारकों के अलावा प्रशासन ने निम्नलिखित क्षेत्रों में छिड़काव के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन और ईदगाह बस स्टैंड।
संजय प्लेस, कमला नगर और रामबाग चौराहा।
टेढ़ी बगिया और आसपास के मार्ग।
संजय प्लेस, कमला नगर और रामबाग चौराहा।
टेढ़ी बगिया और आसपास के मार्ग।
धूल से मुक्ति और तापमान में गिरावट की उम्मीद
अधिकारियों के अनुसार, स्प्रिंकलर टैंकरों से होने वाले छिड़काव से न केवल सड़कों की तपिश कम होगी, बल्कि हवा में मौजूद धूल के कण भी बैठ जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में आसानी होगी और सड़क किनारे चलने वाले राहगीरों को लू के प्रकोप से बचाया जा सकेगा। बढ़ते तापमान को देखते हुए पर्यटकों और जनता की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।
अधिकारियों के अनुसार, स्प्रिंकलर टैंकरों से होने वाले छिड़काव से न केवल सड़कों की तपिश कम होगी, बल्कि हवा में मौजूद धूल के कण भी बैठ जाएंगे। इससे स्थानीय लोगों को सांस लेने में आसानी होगी और सड़क किनारे चलने वाले राहगीरों को लू के प्रकोप से बचाया जा सकेगा। बढ़ते तापमान को देखते हुए पर्यटकों और जनता की सुविधा के लिए यह कदम उठाया गया है।