UP: जिस युवती ने दर्ज कराया दुष्कर्म का केस, उसको ही करना पड़ा गिरफ्तार...शातिर के खेल का सच जान पुलिस भी सन्न
दिल्ली की युवती ने आगरा के एक युवक के खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने इस मामले में जांच की तो खेल कुछ और ही निकला। जिसके बाद पुलिस ने युवती और उसकी एक अन्य महिला साथी को गिरफ्तार कर लिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना एत्माद्दौला में दुष्कर्म का फर्जी केस लिखाकर युवक के परिवार से रुपयों की मांग करने के मामले में पुलिस ने दिल्ली की दो युवतियों को जेल भेजा है। वहीं दो की तलाश की जा रही है।
युवती की शिकायत के बाद युवक को भेजा था जेल
मुकदमा नौ अक्तूबर को लिखा गया था। पुलिस ने नुनिहाई में बांस-बल्ली का काम करने वाले अजय को जेल भेजा था। उसके परिवार से समझाैते के लिए 5 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। परिजन की शिकायत पर डीसीपी सिटी सूरज राय ने जांच कराई। तब पूरा मामला खुल गया।
ये भी पढ़ें - दिवाली की रात मासूम का कत्ल: मुंह में ठूंसा कागज और नमकीन का पाउच, नाक से बहता खून...खौफनाक वारदात से सहमे लोग
साजिशन बनाए संबंध
पुलिस के मुताबिक, युवती फिरोजाबाद की नहीं, दिल्ली के उत्तम नगर की रहने वाली है। उसने अपना नाम भी गलत बताया था। फर्जी नाम-पते पर आधार कार्ड बनवाया था। उसने साजिशन अजय तोमर से संबंध बनाए। युवती की दोस्ती खंदारी की तनु से थी। तनु की बहन दिल्ली की एक कंपनी में काम करती है। तनु ने ही युवती की मुलाकात अजय से कराई थी। इस पर उन्होंने साजिश की। काम के बहाने आगरा आकर सहमति से संबंध बनाए। बाद में 15 लाख रुपये मांगे।
ये भी पढ़ें - UP: मां को इस बात का था डर...इसलिए करवा दी बहू और बेटे की हत्या, 10 महीने पहले हुई थी शादी
युवती और उसकी सहेली गिरफ्तार
एसीपी छत्ता हेमंत कुमार ने बताया कि पुलिस ने दिल्ली की युवती और उसकी सहेली भगवती गार्डन, दिल्ली की ज्योति को गिरफ्तार किया है। दोनों को जेल भेजा गया है। ब्लैकमेलिंग और वसूली की साजिश में शामिल खंदारी की तनु और सिकंदरा क्षेत्र की मनीषा की तलाश की जा रही है। उधर, अजय को उसके पिता ने अपनी संपत्ति से बेदखल भी कर दिया है। इसका पता मुकदमा दर्ज कराने वाली युवती को बाद में चला था।