फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   girl jumped into the canal from the Mustafabad canal bridge

Firozabad: ऑटो से पुल पर पहुंची युवती, इधर-उधर देखा और फिर लगा दी नदी में छलांग

Mon, 13 Feb 2023 08:22 AM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 13 Feb 2023 08:22 AM IST
सार

सोशल मीडिया पर फोटो देख कर परिजनों को पता चला कि बेटी ने आत्मघाती कदम उठाया है, जिसके बाद वे अस्पताल पहुंचे।

विज्ञापन
girl jumped into the canal from the Mustafabad canal bridge
डूबती किशोरी (फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबादके जसराना में रविवार दोपहर मुस्तफाबाद नहर पुल से युवती नहर में कूद गई। पुल से छलांग लगाते देख लोग उसे बचाने के लिए नहर में उतरे। लोगों की मदद से युवती को बचाया गया। सूचना मिलने पर जसराना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आई। हालत गंभीर होने पर उसे रेफर कर दिया। सोशल मीडिया पर फोटो देख परिजन भी अस्पताल में पहुंच गए। युवती की मां ने बताया युवती मानसिक रूप से परेशान हैं।
विज्ञापन

नहर में लगाई छलांग 

थाना फरिहा क्षेत्र के गांव निवासी एक युवती ऑटो से थाना जसराना के मुस्तफाबाद नहर पुल पर पहुंची। युवती ने अचानक नहर पुल से नहर में छलांग लगा दी। युवती को छलांग लगाते देख पुल पर मौजूद लोगों में चीख पुकार मच गई। कई साहसी लोग युवती को बचाने नहर में उतर गए। लोग युवती को बचाकर बाहर लेकर आए। सूचना मिलने पर जसराना पुलिस मौके पर पहुंची। युवती को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थय केंद्र जसराना लेकर पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - Firozabad: मायके गई विवाहिता, तो पति ने कर ली दूसरी शादी और अब...
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएचसी पहुंचे परिवार के लोग

चिकित्सक ने उसका उपचार किया। होश में आने पर युवती ने पुलिस को खुद को फतेहपुर सीकरी आगरा का रहने वाला बताया। कुछ देर युवती की मां अन्य ग्रामीणों के साथ सीएचसी पहुंची। उसने बताया कि वह फतेहपुर सीकरी नहीं बल्कि फरिहा थाना क्षेत्र की रहने वाली है। महिला ने पुलिस को बताया युवती की मानसिक हालत ठीक नहीं है। जसराना थाना प्रभारी सचिन कुमार ने कहा कि युवती के नहर में कूदने के कारण की जांच की जा रही है।

ये भी पढ़ें -  

Agra: बीएएमएस की कॉपियां बदलने का मामला, 13 के खिलाफ चार्जशीट दाखिल, अभी जेल में बंद हैं आरोपी

Agra: ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर आए महिला-पुरुष, सवा लाख की चेन कर दी पार, घटना सीसीटीवी में कैद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed