{"_id":"63e9a24cf202604bbc0036e6","slug":"married-woman-went-to-her-maternal-home-husband-got-second-married-2023-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad: मायके गई विवाहिता, तो पति ने कर ली दूसरी शादी और अब...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad: मायके गई विवाहिता, तो पति ने कर ली दूसरी शादी और अब...
Mon, 13 Feb 2023 08:07 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 13 Feb 2023 08:07 AM IST
सार
पति से झगड़े के बाद पिता घर आए और उसे अपने साथ मायके ले गए। उसे नहीं पता था कि मायके जाते ही पति कुछ ऐसा करेगा।
विज्ञापन
1933 में इस तरह के होते थे शादी के कार्ड
- फोटो : iStock
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
फिरोजाबाद के मक्खनपुर के गांव दिखतौली निवासी महिला ने छह ससुरालीजन के खिलाफ दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया है। महिला ने बताया कि ससुराल वाले उत्पीड़न करते थे। जिससे तंग आकर वह कुछ दिन के लिए मायके चली गई। महिला का आरोप है कि इस दौरान पति ने दूसरी शादी कर ली है।
ये भी पढ़ें - Firozabad: जयमाला पर दूल्हे की शर्मनाक हरकत के बाद दुल्हन ने शादी से किया था मना, अब इस शर्त पर हुई राजी
विज्ञापन
और भी पढ़ें -
विज्ञापन
2021 में हुई थी शादी
गांव दिखतौली निवासी संध्या का विवाह पांच मई 2021 को उत्तर थाना क्षेत्र के मोहल्ला कैलाशनगर निवासी ब्रजेश के साथ हुआ था। संध्या का कहना है कि शादी के कुछ माह बाद ही ससुरालीजन ने दहेज में पांच लाख रुपये की मांग करना शुरु कर दिया। मांग पूरी न होने पर आए दिन पिटाई की जाती थी। इसकी जानकारी उसने पिता को दी। पिता उसको ससुराल से घर ले आए।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - Firozabad: जयमाला पर दूल्हे की शर्मनाक हरकत के बाद दुल्हन ने शादी से किया था मना, अब इस शर्त पर हुई राजी
विज्ञापन
रह रही थी अपने पिता के घर
वह पिता के पास रह रही है। पीड़िता का आरोप है कि इस बीच समझौते के लिए बातचीत चल रही थी तभी पति ने दूसरी शादी कर ली। महिला थानाध्यक्ष प्रियंका श्रीवास्तव का कहना है कि पीड़िता ने पति ब्रजेश, ससुर भूरी सिंह, सास मीरा, ननद रसना, पिंकी और देवर आकाश के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।और भी पढ़ें -