फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   A man and a woman who came as customers in a jewellery showroom in Agra stole a chain worth 1.25 lakh

Agra: ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर आए महिला-पुरुष, सवा लाख की चेन कर दी पार, घटना सीसीटीवी में कैद

Sun, 12 Feb 2023 11:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 12 Feb 2023 11:19 PM IST
सार

आगरा में ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर आए महिला-पुरुष ने दुकानदार को बातों में उलझाकर सवा लाख की चेन पार कर दी। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। 

विज्ञापन
A man and a woman who came as customers in a jewellery showroom in Agra stole a chain worth 1.25 lakh
शोरूम में ग्राहक बनकर आए महिला-पुरुष - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में ज्वेलरी शोरूम में ग्राहक बनकर आए महिला-पुरुष ने सवा लाख रुपये की चेन पार कर दी। महिला ने मुट्ठी में दबाकर चेन उठाई और अंदर रख ली। इस दौरान उसका साथी मालिक को अपनी बातों में उलझाए था। चोरी का पता चेन गिनने पर हुआ। यह पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। सराफ ने पुलिस को तहरीर दी है।

विज्ञापन


विज्ञापन

एक हाथ की चार अंगुलियों में सोने की अंगूठी पहने था पुरुष

घटना हरीपर्वत थाना क्षेत्र के एमजी रोड स्थित संजय प्लेस की है। यहां बाग फरजाना निवासी मधुकर कक्कड़ का कक्कड़ ज्वैलर्स के नाम से शोरूम है। उन्होंने बताया कि शनिवार दोपहर दो बजे एक महिला और पुरुष आए। पुरुष एक हाथ की चार अंगुलियों में सोने की अंगूठी पहने था। इस पर उन्होंने समझा कि कोई अधिकारी है। उन्होंने आते ही सोने की चेन दिखाने को कहा। उन्होंने 25 से 30 चेन दिखाई। मगर, उन्हें कोई पसंद नहीं आईं।

विज्ञापन
विज्ञापन


मधुकर के मुताबिक, 15 मिनट बाद दोनों पुराना सोना लाने की कहकर शोरूम से तेजी से निकल गए। इस पर उन्हें शक हो गया। उन्होंने सोने की चेन देखी तो एक नहीं थी। इस पर उन्होंने चौकीदार को दोनों को बुलाने के लिए दौड़ाया, लेकिन दोनों नहीं मिले। सीसीटीवी कैमरा चेक किया तो चेन चुराने की वारदात दिखी। घटना और आरोपी दोनों सीसीटीवी में कैद हो गए। चेन की कीमत सवा लाख रुपये बताई गई है। 

A man and a woman who came as customers in a jewellery showroom in Agra stole a chain worth 1.25 lakh
महिला अपनी मुट्ठी में एक चेन दबा लेती है - फोटो : अमर उजाला

एक वजन के लिए दी, दूसरी मुट्ठी में दबा ली

सीसीटीवी कैमरे में देखा जा सकता है कि शोरूम में महिला और पुरुष आते हैं। उन्हें एक कर्मचारी चेन देती है। इस दौरान मधुकर कक्कड़ भी बैठे हैं। कई सारी चेन देखने के बाद महिला अपनी मुट्ठी में एक चेन दबा लेती है। इस पर महिला दूसरी चेन उठाकर कर्मचारी को वजन के लिए बोलती है। 

सराफ से नजर बचाकर एक हाथ से दूसरे हाथ में मुट्ठी में दबी चेन ले लेती है। सराफ ने बताया कि उन्होंने अपने सराफ के व्हाटसएप ग्रुप पर घटना के बारे में बताया। इस पर पता चला कि दोनों महिला और पुरुष पूर्व में दो और शोरूम पर वारदात करने गए थे। मगर, सफल नहीं हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed