{"_id":"5df9c2518ebc3e8803060649","slug":"gangajal-will-reach-home-of-jeoni-mandi-from-new-year","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"नए साल में पहुंचेगा पुराने शहर के घरों में गंगाजल, मशीनरी अपग्रेड नहीं होने से दिक्कतें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नए साल में पहुंचेगा पुराने शहर के घरों में गंगाजल, मशीनरी अपग्रेड नहीं होने से दिक्कतें
Wed, 18 Dec 2019 11:38 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 18 Dec 2019 11:38 AM IST
विज्ञापन
यमुना नदी में गिर रहा गंगाजल
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जीवनी मंडी जल संस्थान पर जनवरी में गंगाजल पहुंच जाएगा, लेकिन यहां से यह बड़ी मात्रा में सप्लाई की जगह यमुना में बहेगा। दरअसल, जल निगम ने जीवनी मंडी के साथ पंपिंग स्टेशनों की मशीनरी को अपग्रेड नहीं किया और न ही पंपिंग स्टेशनों की क्षमता बढ़ाई, जिससे नए साल में जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स से गंगाजल मौजूदा कनेक्शनों तक ही पहुंचेगा। क्षमता न बढ़ने से नए इलाकों तक पानी पहुंचना मुमकिन नहीं है।
जल निगम के अधिकारियों ने जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स पर जनवरी से 200 एमएलडी गंगाजल पहुंचने का दावा किया है। इस वॉटरवर्क्स की मौजूदा क्षमता 135 एमएलडी पानी सप्लाई की है। अभी वास्तविक तौर पर यहां से 90 एमएलडी पानी की ही सप्लाई हो पा रही है।
जनवरी में गंगाजल पहुंचने पर 110 एमएलडी पानी यमुना में ही बहाना होगा। यह खुलासा होने के बाद भी जल निगम के अधिकारियों ने पंपिंग स्टेशन और प्लांट की क्षमता बढ़ाने का काम शुरू नहीं किया है।

अनिल कुमार, कमिश्नर आगरा
- फोटो : अमर उजाला
पंपिंग स्टेशनों को अपग्रेड करने का काम शुरू नहीं
जीवनी मंडी वॉटरवर्क्स पर वोल्टास कंपनी को 90-90 एमएलडी के दो और 45 एमएलडी के एक प्लांट का निर्माण करना है। इससे यहां 225 एमएलडी पानी की क्षमता हो जाएगी, जिसमें 200 एमएलडी गंगाजल और 25 एमएलडी यमुना जल मिलाकर आपूर्ति की जानी है।
तीनों प्लांट बन जाने के बाद पूरा पानी शोधित हो पाएगा। पंपिंग स्टेशनों का काम शुरू ही नहीं कराया गया है। इसके लिए बजट में 15 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है,
कमिश्नर ने देखा जीवनी मंडी प्लांट, पाइप लाइन का काम
कमिश्नर अनिल कुमार ने गंगाजल प्रोजेक्ट के तहत जीवनी मंडी वाटरवर्क्स में कराए जा रहे कार्यों को देखा। जल निगम की गंगाजल इकाई के प्रोजेक्ट मैनेजर पीयूष पंकज के साथ कमिश्नर ने जीवनी मंडी जल संस्थान परिसर में जल शोधन, इनटेक प्वांइट, स्टोरेज, लैब का काम देखा।
इसके बाद वह नेशनल हाईवे पर 1600 मिमी की पाइप लाइन को जोड़ने का काम देखने पहुंचे। हाईवे की सर्विस रोड पर ट्रेंचलेस तकनीक के जरिए 50 से 60 फुट गहराई में पाइप का कनेक्शन किया जा रहा है। जल निगम के प्रोजेक्ट मैनेजर ने कमिश्नर को बताया कि जनवरी केपहले सप्ताह तक काम पूरा कर लिया जाएगा। जनवरी में जीवनी मंडी वाटरवर्क्स को गंगाजल की आपूर्ति शुरू कर दी जाएगी।

नए साल के पहले हफ्ते पहुंचेगा गंगाजल
‘जीवनी मंडी वाटरवर्क्स पर नए साल के पहले सप्ताह तक गंगाजल पहुंचाने का काम चल रहा है। मैने जीवनी मंडी प्लांट देखा है, जहां शोधन के काम की प्रगति देखी है। जल निगम के अधिकारियों ने मुझे कहा है कि वह जनवरी में प्लांट तक पानी पहुंचा देंगे। हाईवे पर पाइप लाइन लिंक करने का काम दोनों जगहों पर चल रहा है’ - अनिल कुमार, कमिश्नर आगरा