फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Forest department and police arrested two people who smuggled turtles

आगरा में पेट हाउस और मछली बिक्री की आड़ में कछुओं की तस्करी, दो गिरफ्तार

Wed, 30 Dec 2020 11:20 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 30 Dec 2020 11:20 PM IST
विज्ञापन
Forest department and police arrested two people who smuggled turtles
आगरा में कछुआ तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आगरा में शहर में पेट हाउस और मछली बिक्री की आड़ में कछुओं की बिक्री का खेल चल रहा है। दिल्ली से आई वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरों की टीम की सूचना पर बुधवार को पुलिस टीम ने दो दुकानदारों को पकड़ लिया। उनसे पांच कछुए भी बरामद किए गए। एक आरोपी अभी फरार है। 
विज्ञापन


उसकी गिरफ्तारी के लिए देर रात पुलिस टीम दबिश दे रही थी। कछुओं के बेचने वालों के तार तस्करों से जुड़े हुए हैं। पुलिस इस बारे में छानबीन में जुटी है। 
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद ने बताया कि बुधवार को दिल्ली से आई वाइल्ड लाइफ क्राइम कंट्रोल ब्यूरो की टीम ने जानकारी दी कि आगरा में तस्करी के कछुओं को बेचा जा रहा है। इनकी सप्लाई आगरा और आसपास के राज्यों में भी की जा रही है। 
विज्ञापन


इस पर पुलिस टीम ने छानबीन शुरू कर दी। एक टीम को लोहामंडी में लगाया गया। पता चला कि पेट हाउस का संचालक कछुओं को दूसरे राज्य में बिक्री के लिए ले जाता है। वन विभाग की टीम के साथ पुलिस, दिल्ली की टीम ने जांच की। पुलिस कर्मी ग्राहक बनकर दुकान पर गए थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


लोहामंडी चौराहे पर किदवई पार्क निवासी अक्की की पेट हाउस के नाम से दुकान है। टीम वहां पहुंची। कछुओं के बारे में बात की। इसके बाद मालिक का मोबाइल नंबर ले लिया। मालिक से फोन पर कछुओं खरीदने के लिए बात शुरू हो गई।

20 और 12 नाखून के हिसाब से कीमत तय की जाने लगी। उसने अपने घर बुला लिया। पुलिस टीम ने दुकान मालिक के घर जाकर तीन कछुओं को बरामद कर लिया। इनमें एक कछुए के 20 लाखून थे। यह दुर्लभ प्रजाति का माना जाता है, जबकि 12-12 नाखून वाले दो कछुए थे। इनकी भी बाजार में मांग है। 

अक्की से पूछताछ के बाद आवास विकास कालोनी के सेक्टर 12 स्थित सुनील की दुकान पर छापा मारा गया। वह एक्वेरियम और मछली बेचता है। इसकी आड़ में कछुओं की भी बिक्री करता है। उसके यहां से 12-12 नाखून वाले दो कछुए बरामद हुए। पुलिस ने दोनों को पकड़ लिया। अक्की ने एक और आरोपी विष्णु का नाम लिया है। पुलिस उसकी गिरफ्तारी के प्रयास में देर रात दबिश दे रही थी। 

तिलकधारी कछुओं की मांग 
पुलिस ने बताया कि लाल तिलकधारी कछुओं की सबसे ज्यादा मांग विदेश में होती है। यह तीन से साढ़े तीन लाख रुपयों में बिकता है। इसी तरह 20 नाखून वाले कछुओं की ज्यादा मांग है। इसकी भी कीमत काले बाजार में तीन लाख तक है। भारत में इनकी कीमत 50 हजार रुपये तक है। तिलकधारी कछुए की प्रजाति चंबल नदी में पाई जाती है। इनको बचाने के लिए वन विभाग की टीम कार्य कर रही है।

तस्कर चोरी छिपे कछुओं को ले जाते हैं। इसके बाद इन्हें बेच दिया जाता है। एसपी सिटी ने बताया कि बरामद कछुओं की कीमत तस्कर तकरीबन पांच लाख रुपये वसूलते। आरोपियों के खिलाफ वन्य जीव संरक्षण अधिनियम की धारा में मुकदमा दर्ज किया जा रहा है। बृहस्पतिवार को आरोपियों को कोर्ट में पेश किया जाएगा। आशंका है कि चंबल सेंचुरी क्षेत्र से कछुओं को यहां लाया जा रहा है। इसके बारे में पुलिस टीम पड़ताल में जुटी है। 

व्हाट्सएप पर होती कछुओं की डीलिंग

शहर से लेकर देहात में कई बार कछुओं की तस्करी पकड़ी जा चुकी है। पुलिस कई लोगों को गिरफ्तार करके जेल भी भेज चुकी है। इसके बावजूद कछुओं की तस्करी हो रही है। पुलिस को सूचना मिली है कि शहर के कई मछली बेचने वाले कछुओं को बेचते हैं। दुकानदार पुराने और मिलने वाले ग्राहक से ही कछुओं के बारे में बात करते हैं।

दुकान पर कछुुओं को नहीं रखा जाता है। कछुए दिखाने के लिए घर पर बुलाया जाता है। यहीं पर रकम भी वसूल की जाती है। कई बार फोन पर ही पूरी डीलिंग की जाती है। बाहर से भी कछुओं को तस्कर लेकर आते हैं। जो लोग कछुओं को देखना चाहते हैं, उनके व्हाट्स  एप पर फोटो भेजी जाती है। इसी पर रेट भी तय किया जाता है। 

मोबाइल में कई तस्करों के नंबर 
एसपी सिटी ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के मोबाइल में कई लोगों के नंबर मिले हैं। इनमें कई नंबर तस्करों के भी हो सकते हैं। ऐसे में जांच की जा रही है। आशंका है कि तस्करों को मध्य प्रदेश और दिल्ली में बेचा जा रहा है। यहां से तस्कर दूसरे राज्य में कछुओं को लेकर जाते हैं।

चंबल नदी में कई कछुए
आगरा। चंबल नदी में मोरपंखी, साल, सुंदरी, कटहेवा, पचेड़ा, तिलकधारी, धमोक और चौड़ प्रजाति के कछुए पाए जाते हैं। तिलकधारी बेहद दुर्लभ पाए जाते हैं। इनकी गर्दन और आंखों के पास लाल रंग की धारी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed