फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fir On Former Minister Chaudhary Bashir Crime News

पूर्व मंत्री चौधरी बशीर पर महामारी एक्ट में मुकदमा, जानिये क्या है मामला

Sat, 01 Aug 2020 12:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 01 Aug 2020 12:44 AM IST
विज्ञापन
Fir On Former Minister Chaudhary Bashir Crime News
यूपी के पूर्व मंत्री चौधरी बशीर
आगरा के थाना मंटोला में गुरुवार रात को पूर्व मंत्री चौधरी बशीर सहित पांच नामजद और 40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। इसमें धारा 188 और महामारी एक्ट लगाया गया है। वह मंटोला तिराहे पर बकरा विक्रेताओं के समर्थन में पहुंचे थे। इस दौरान भीड़ इकट्ठा हो गई। लोगों ने नारेबाजी भी की।  
विज्ञापन


थाना मंटोला के प्रभारी निरीक्षक ने बताया कि मंटोला में इस साल बकरा मंडी लगाने की अनुमति नहीं दी गई थी। गुरुवार रात को काफी संख्या में विक्रेता बकरे लेकर मंटोला तिराहे पर आ गए। इससे भीड़ लग रही थी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने विक्रेताओं को हटा दिया। बाद में पुलिस चली गई। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद चौधरी बशीर अपने कुछ साथियों के साथ आए। वह लोगों से बकरे बेचने के लिए कहने लगे। इसकी जानकारी पर पुलिस आ गई। हालांकि पुलिस के सामने सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने और मास्क लगाकर बिक्री करने के लिए कहा।
विज्ञापन
विज्ञापन


रात में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ, जिसमें विक्रेताओं के समर्थन में इसी तरह बकरों की बिक्री करने की कहते हुए नजर आए। इस पर चौकी प्रभारी रेलवे लाइन चंद्रवीर सिंह ने मुकदमा दर्ज कराया। इसमें पूर्व मंत्री चौधरी बशीर, फरमान,  मिसवा, जावेद और शोहेब सहित 30-40 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। 

सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो 
सोशल मीडिया पर दो वीडियो वायरल हुए हैं। इसमें चौधरी बशीर के साथ काफी भीड़ नजर आ रही है। कुछ लोग चौधरी बशीर के नारे लगा रहे हैं। चौधरी बशीर कहते नजर आ रहे हैं कि कोई भागेगा नहीं, आराम से बैठो। कोई कहीं नहीं जाएगा। कोई कुछ नहीं कहेगा, उसके लिए मैं बैठा हुआ हूं। इसके बाद माइक से भी कहा कि कोई भी आता है तो भागने की जरूरत नहीं है। 

यहां कोई चरस गांजा नहीं बिक रहा है। किसी को भागने की जरूरत नहीं है। यह भी कहा कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन कीजिए, मास्क लगा लीजिए। जान है तो जहान हैं। मैं यहा बैठा हूं कुर्सी डालकर। कुछ देर बाद पुलिस के आने पर लोगों से गलियों में जाकर बकरे बेचने और खरीदने की अपील भी वीडियो में करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed