फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Fir Lodge Against One Person Brother Marriage With Sister

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में फर्जी दूल्हा: रुपयों के लिए 'भाई ने रचाई बहन' से शादी, एक के खिलाफ दर्ज हुई रिपोर्ट

Wed, 15 Dec 2021 07:43 PM IST
Abhishek Saxena संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Wed, 15 Dec 2021 07:43 PM IST
सार

बीते दिनों टूंडला में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह समारोह में भाई-बहन ने शादी कर ली। मामले का खुलासा होने पर आरोपी युवक के खिलाफ तहरीर दी गई थी। जिस पर मुकदमा दर्ज हुआ है।

विज्ञापन
Fir Lodge Against One Person Brother Marriage With Sister
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में फर्जी दूल्हा लाने वाले व्यक्ति के खिलाफ थाना सिरसागंज में नगर पालिका की ओर से अभियोग दर्ज कराया है। टूंडला ब्लॉक में सात जोड़े ऐसे मिले जिनकी शादी गलत ढंग से कराई गई है। जिला प्रशासन को जांच रिपोर्ट आने का इंतजार है। जांच रिपोर्ट आने के साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। 

विज्ञापन


गलत जोड़े पहुंचे
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत जिले में 11 दिसंबर को 349 जोड़ों का विवाह कराया था। इस दौरान सिरसागंज गांधी मंडी स्थित रामलीला मैदान में कुछ कन्याओं का गलत जोड़ों के साथ विवाह हुआ था। इसकी भनक जब अफसरों को लग गई थी तो मौके से पकड़कर थाना सिरसागंज पुलिस को सुपुर्द कर दिया था। इस मामले में सिरसागंज नगर पालिका के सफाई नायक विनीत कुमार की ओर से थाना सिरसागंज के अहमदपुर निवासी दीपक पुत्र अशोक के खिलाफ धारा 419,420 के तहत अभियोग दर्ज कराया है।
विज्ञापन


तीन कन्याओं का कराया गलत विवाह
पुलिस ने मुकदमा दर्ज करने के साथ मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इधर विभागीय सूत्रों की मानें तो टूंडला ब्लॉक के गांव मरसेना में चार एवं बुर्ज नत्थू में तीन कन्याओं का विवाह गलत कराए जाने की बात निकलकर सामने आई है। मरसेना निवासी राखी पुत्री अमर सिंह की शादी फरवरी में है। जबकि संध्या की शादी मई 2021 में हो चुकी है। शिवानी की शादी फरवरी माह में होनी है वहीं भावना की शादी 24 मई को हो चुकी है। बुर्ज नत्थू निवासी रेनू तथा रचना की शादी 11 दिसंबर को नहीं होनी थी। इसके बाद दोनों के नाम सूची में शामिल कर लिए थे। हालांकि मामले की जांच जिला समाज कल्याण अधिकारी के द्वारा की जा रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में टूंडला,सिरसागंज ब्लॉक में कुछ गड़बड़ी की सूचनाएं मिली थी। जिलाधिकारी के निर्देशन में इसकी जांच कराई जा रही है। जांच रिपोर्ट आने के बाद जो भी दोषी पाया जाएगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।  - चर्चित गौड़ सीडीओ फिरोजाबाद।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed