फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Every person should be temperature checked with thermal scanner

हर व्यक्ति का थर्मल स्कैनर से तापमान चेक कराया जाए

Sat, 22 May 2021 11:28 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 22 May 2021 11:28 PM IST
विज्ञापन
Every person should be temperature checked with thermal scanner
मैनपुरी। कोविड-19 के नोडल अधिकारी अनिल कुमार सचिव नगर विकास ने शनिवार को करहल पहुंचकर नगर पंचायत क्षेत्र का निरीक्षण किया। सभासदों से सीधे संवाद किया। कहा वार्ड के प्रत्येक घर में स्वास्थ्य कर्मियों के साथ जाकर हर व्यक्ति का थर्मल स्कैनर से तापमान चेक कराएं। पल्स ऑक्सीमीटर से जांच कराएं। यदि किसी व्यक्ति का तापमान अधिक हो तो उसकी सूचना प्रभारी चिकित्साधिकारी को दें।
विज्ञापन

नोडल अधिकारी ने कहा नगर क्षेत्र की आरआरटी टीम का मोबाइल नंबर निगरानी समिति के प्रत्येक सदस्य के पास हो। लक्षणयुक्त व्यक्ति के परीक्षण में देरी न की जाए। जो भी व्यक्ति लक्षणयुक्त मिले, उसे तत्काल मेडिकल किट दी जाए। निगरानी समिति का प्रत्येक सदस्य सक्रिय रहकर प्रत्येक व्यक्ति की निगरानी करेँ।
विज्ञापन

डीएम महेंद्र बहादुर सिंह ने दुकानदारों से कहा नियमों का कड़ाई से पालन करें। दुकान के सामने रस्सी-बल्ली लगाकर बैरिकेड करें। किसी भी ग्राहक को दुकान के अंदर न आने दें। दुकान पर एक समय में तीन चार से अधिक लोग जमा न हों। जो नियम नहीं मानेगा उसके प्रतिष्ठान को बंद सीज करा दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर पंचायत ईओ से कहा सफाई व्यवस्था पर विशेष ध्यान दें। जलभराव वाले स्थानों से जल निकासी कराएं। प्रभारी निरीक्षक से कहा बिना अनुमति खुलने वाली दुकान मिलने पर दुकानदार के खिलाफ कार्रवाई करें। सीडीओ ईशा प्रिया, एएसपी मधुवन कुमार सिंह, सीएमओ एके पांडेय, एसडीएम सदर ऋषिराज, करहल रतन वर्मा, प्रभारी चिकित्साधिकारी करहल शंभू सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed