फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   eve teasing with two sisters, accused beaten

दो बहनों से छेड़छाड़, आरोपियों से ग्रामीणों ने की मारपीट

Wed, 15 Dec 2021 11:21 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Dec 2021 11:21 PM IST
विज्ञापन
eve teasing with two sisters, accused beaten
कासगंज। भाई के साथ गंगा स्नान कर लौट रहीं दो बहनों के साथ तीन मनचलों द्वारा छेड़छाड़ की गई। ग्रामीणों ने तीनों की पिटाई कर दी और उनको पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। भाई ने आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन

सोरों से गंगा स्नान कर मंगलवार की शाम एक युवक बाइक पर अपनी दो बहनों के साथ गांव लौट रहा था। सोरों के समीप से ही तीन बाइक सवार मनचले उनका पीछा करने लगे। उनके द्वारा अश्लील गाने गाते हुए उन्हें इशारे किए। जब युवक अपने गांव में पहुंचा तो मनचलों ने उसकी बाइक रोक ली और युवतियों के साथ जबरदस्ती करने लगे। इस पर भाई व दोनों बहनों ने बचाव के लिए चीखपुकार मचा दी। इस पर आसपास के ग्रामीण एकत्रित हो गए। मनचले भाग पाते तब तक ग्रामीणों ने उन्हें पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तीनों मनचलों की जमकर पिटाई की। घटना सूचना पर यूपी 112 पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। ग्रामीणों ने तीनों मनचलों को पुलिस के सुपुर्द कर दिया। ग्रामीण व भाई कोतवाली पहुंचे। भाई ने तीनों आरोपियों खिलाफ तहरीर पुलिस को दी है। कोतवाली प्रभारी रमेशचंद्र भारद्वाज ने बताया कि तहरीर मिली है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed