फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Dr Bhimrao Ambedkar University Private Form Fees And Process

डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म के लिए वेब रजिस्ट्रेशन जरूरी, जानिए क्या है प्रक्रिया

Sat, 27 Mar 2021 10:44 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sat, 27 Mar 2021 10:44 AM IST
विज्ञापन
Dr Bhimrao Ambedkar University Private Form Fees And Process
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय - फोटो : अमर उजाला
डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय में व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म भरने से पहले छात्र-छात्राओं को विश्वविद्यालय की वेबसाइट http://www.dbrau.org.in पर वेब रजिस्ट्रेशन कराना होगा। यह अनिवार्य किया गया है। व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म भरने की तारीख 10 अप्रैल है। इसके बाद 1000 रुपये विलंब शुल्क के साथ 15 अप्रैल तक फॉर्म भर सकते हैं। 3000 रुपये परीक्षा शुल्क है।
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के जनसंपर्क अधिकारी प्रो. प्रदीप श्रीधर के मुताबिक वेब रजिस्ट्रेशन कराने के बाद छात्रों को अपना फोटो, आधार कार्ड, हस्ताक्षर और अंतिम वर्ष की अंकतालिका को वेबसाइट पर अपलोड करना होगा। वेबसाइट पर स्नातक या फिर स्नातकोत्तर परीक्षा चुनने का विकल्प मिलेगा। इसी कड़ी में पाठ्यक्रम और उससे संबंधित विषयों को चुनने का विकल्प आएगा।
विज्ञापन


छात्रों को परीक्षा के लिए शहरों को चुनने का विकल्प भी दिया जाएगा। वरीयता के क्रम में तीन शहरों का विकल्प भरना होगा। इसी के आधार पर उनके परीक्षा केंद्र का निर्धारण किया जाना है। कुलपति प्रो. अशोक मित्तल का कहना है कि सभी को शिक्षा का अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से विश्वविद्यालय ने व्यक्तिगत परीक्षा फार्म भरवाने का निर्णय लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


डॉ. भीमराव आंबेडकर विश्वविद्यालय: व्यक्तिगत परीक्षा फॉर्म भरना है तो न करें देर, पढ़िए पूरी खबर

नामांकन नहीं है तो 300 रुपये अतिरिक्त देने होंगे
उन्होंने बताया कि परीक्षा शुल्क ऑनलाइन ही जमा करना होगा। प्रदेश के छात्रों के लिए परीक्षा शुल्क 3000 रुपये और बाहर के छात्रों के लिए 5000 रुपये परीक्षा शुल्क है। यदि छात्र या छात्रा का नामांकन पहले से ही आंबेडकर विश्वविद्यालय में नहीं है तो उसे परीक्षा शुल्क के साथ 300 रुपये नामांकन शुल्क के रूप में जमा करने होंगे। अंतिम वर्ष की परीक्षा देने वालों को अपनी डिग्री के लिए 200 रुपये और जमा करने होंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed