{"_id":"5f9c4f5c0be57025e5418dc2","slug":"dispute-of-land-son-and-mother-beaten-in-bah-crime-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"आगराः जमीन के विवाद में मां-बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बेटे को जलाने की कोशिश","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आगराः जमीन के विवाद में मां-बेटे को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा, बेटे को जलाने की कोशिश
Sat, 31 Oct 2020 12:18 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 31 Oct 2020 12:18 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
आगरा जनपद के बाह क्षेत्र के भरतार गांव में जमीन के विवाद में कुछ लोगों ने एक महिला और उसके बेटों पर हमला बोल दिया। जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने उन्हें दौड़ा-दौड़ाकर लात-घूसों और लाठी से पीटा। इस दौरान आरोपियों ने एक बेटे को जलाने की कोशिश की लेकिन पासपड़ोस के लोगों ने उनकी जान बचाई।
जमीन पर कब्जे के विरोध पर भरतार गांव में कुछ लोगों ने श्यामा देवी और उसके बेटों गौरव, गौतम पर हमला बोल दिया। जान बचाकर भागे तो हमलावरों ने दौड़ा दौड़ाकर लात-घूसों, लाठी डंडों से पीटा। इस दौरान एक को जलाने का प्रयास किया। पास पड़ोस के लोगों ने उनकी जान बचाई।
घायलों ने बाह थाने पहुंचकर पुलिस से जान माल की रक्षा की गुहार लगाई। जिस पर पुलिस ने घायलों का बाह सीएचसी पर मेडिकल कराया। महिला के बेटों को एसएन अस्पताल भेजा है। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने दविश दी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें- अधिवक्ता हत्याकांडः हत्यारोपी सास ने कहा, कपिल को कभी दामाद के रूप में स्वीकार ही नहीं किया...
इंस्पेक्टर बाह बीआर दीक्षित ने बताया कि मामले की छानबीन के साथ ही आरोपियों की तलाश की जा रही है। वहीं बाह के एमनपुरा गांव में पड़ोसियों के साथ मामूली विवाद में मारपीट करने वाले अनीश को गिरफ्तार कर शांतिभंग में चालान कर दिया।
पीड़िताओं ने दी गांव से पलायन की धमकी
ग्राम नगला मोहरे में 27 अक्तूबर को जमीन के विवाद में कुछ लोगों द्वारा घर में घुसकर मारपीट के मामले में कार्रवाई न होने पर पीड़ित युवतियों ने गांव से पलायन की धमकी दी है। युवतियों का आरोप है कि पुलिस ने एक युवक को जेल भेज दिया है वहीं आरोपियों के साथ आए बाहरी व्यक्ति अभी पुलिस की पकड़ में नहीं आए है। सीओ खेरागढ़ ने शुक्रवार को गांव पहुंचकर युवतियों से घटना की जानकारी ली व आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई का भरोसा दिया। पीड़ित युवती पूजा ने बताया कि आरोपियों ने मारपीट के दौरान मोबाइल भी छीन लिया जो अब तक नही मिला है।