फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   devar Fell In Love With Bhabi Gave greed kill husband will make land in your name

'पति को मार दे, जमीन कर दूंगा तेरे नाम': भाभी पर आया देवर का दिल, थाने पहुंची पीड़िता बोली- इस बात का है डर

Mon, 12 Jun 2023 07:21 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 07:21 PM IST
सार

चचेरे देवर की हरकतों से भाभी दहशत में है। वो पुलिस के पास पहुंची और देवर की करतूत के बारे में बताया। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
 

विज्ञापन
devar Fell In Love With Bhabi Gave greed kill husband will make land in your name
भाभी (सांकेतिक फोटो) - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले के थान थाना मिरहची क्षेत्र में एक महिला चचेरे देवर की हरकतों से परेशान है। वो उसके साथ आए दिन छेड़खानी करता है। वहीं अब पति की हत्या करके अपने साथ रहने के लिए कहता है। इसके लिए अपनी जमीन उसके नाम करने का लालच दिया। परेशान महिला ने आरोपी देवर के खिलाफ तहरीर देकर रिपोर्ट दर्ज कराई है।

विज्ञापन

आए दिन करता है छेड़खानी 

महिला का आरोप है कि चचेरा देवर महेन्द्र सिंह आए दिन छेडछाड़ कर दुष्कर्म करने का प्रयास करता है। बोलता है कि 'तू मेरी पत्नी बनकर मेरे साथ रहेगी।' उसकी बातों को न मानने पर पिटाई भी कर चुका है। इस तरह का उत्पीड़न करीब एक वर्ष से किया जा रहा है। अब तो महेन्द्र ने हदें पार कर दी हैं। वो कहता है कि 'अपने पति को जहर देकर मार दे या फिर हत्या करवा दे। इसके बाद तू मेरी पत्नी बनकर रहना। मैं अपने हिस्से की पूरी जमीन तेरे नाम कर दूंगा।'

ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: 12वीं पास प्रखर ने फिल्म 'दृश्यम' देखकर बनाया था पुलिस से बचने का प्लान, कर बैठा ये गलती

विज्ञापन
विज्ञापन

घर से निकलना हुआ मुश्किल 

पीड़िता का कहना है कि सिरफिरे की हरकतों से घर से निकला मुश्किल हो गया है। हर समय भय रहता है कि वह कभी किसी वारदात को अंजाम न दे दे। इसको लेकर परिवार भी दहशत में है। 

ये भी पढ़ें - UP: एक लाश पर दो परिवार ने ठोंका दावा, गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लगाया गजब का दिमाग; अंगूठे से हुआ फैसला

विज्ञापन

पुलिस कर रही जांच 

वहीं मामले में थाना प्रभारी सुभाष बाबू ने बताया कि महिला की शिकायत को गंभीरता से लिया गया है। तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मामले की जांच कराई जा रही है।

ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: पुलिस को उलझाने की थी साजिश, इन 11 सवालों ने खोल दिया खौफनाक कत्ल का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed