फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anjali murder case 12th pass Prakhar plan to escape from police after watching movie Drishyam

अंजलि हत्याकांड: 12वीं पास प्रखर ने फिल्म 'दृश्यम' देखकर बनाया था पुलिस से बचने का प्लान, कर बैठा ये गलती

Mon, 12 Jun 2023 03:50 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 03:50 PM IST
सार

अंजलि हत्याकांड में गिरफ्तार आरोपी प्रखर ने हत्या के बाद बचने का प्लान फिल्म दृश्यम देखकर बनाया था। इसलिए उसने हर वो काम किया, जिससे वो किसी भी तरह पकड़ा न जा सके।

विज्ञापन
Anjali murder case 12th pass Prakhar plan to escape from police after watching movie Drishyam
अंजलि का फाइल फोटो और आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के सिकंदरा में कारोबारी उदित बजाज की पत्नी अंजलि की हत्या उसकी इकलौती बेटी और उसके दोस्त का हाथ था। आरोपी प्रखर वैसे तो 12वीं पास है, लेकिन उसने हत्या की साजिश पेशवर अपराधी से भी दो कदम आगे की सोच रखकर रची थी। हत्या के बाद कारोबारी की बेटी और प्रखर ने दृश्यम फिल्म की तरह पुलिस से बचने का प्लान भी बनाया था, लेकिन वे कामयाब नहीं हो सके। 

विज्ञापन


हत्या वाले दिन बेटी प्रेमी के साथ जाने का नाटक कर घर से निकलकर कॉलोनी के पास पार्क में जाकर बैठ गई। मां को फोन कर सिकंदरा के गांव ककरैठा में वनखंडी महादेव मंदिर के पास बुलाया। प्रेमी को अपना व्हाट्सएप एक्सेस देकर उससे लोकेशन भी शेयर करा दी। साथ में पिता उदित बजाज पहुंचे तो प्रखर ने बेटी को इंस्टाग्राम पर कॉल कर बताया और बेटी ने पिता को फोन कर कैलाश मोड़ के पास हाईवे पर आने के लिए बोला। उदित अंजलि को छोड़कर बेटी को लेने चले गए। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: प्रखर ने जानें क्यों रची हत्या की साजिश, सामने आई हैरान कर देने वाली वजह; बेटी ने भी दिया साथ

विज्ञापन
विज्ञापन

पति के जाते ही अंजलि को पकड़ लिया

हाईवे पर न मिलने पर पिता ने बेटी को फोन किया तो उसने खुद को घर में बताया और पुष्टि के लिए दादी से बात कराई। दूसरी ओर जंगल में पहले से मौजूद प्रेमी प्रखर और शीलू ने पिता उदित के जाते ही अकेली अंजलि को पकड़ लिया। शीलू ने चाकू मारा, पेट में चाकू लगते ही अंजलि गिर गई। उसके गिरते ही शीलू से चाकू लेकर प्रखर ने अंजलि की गर्दन पर मारा जिससे वह जिंदा न बचे। 

ये भी पढ़ें - 'आखिरी बार मिलना है तो आ जाओ': बेटी ने फोन कर मां को जंगल में बुलाया, पेट में मारा चाकू, फिर प्रखर ने गला काटा

हत्या के बाद भाग गए थे शिमला 

दोनों उसको छोड़कर बाइक से हाईवे पर आकर मथुरा, दिल्ली होते हुए शिमला की तरफ भाग निकले। पुलिस के मुताबिक, लौटकर आने के दौरान पुलिस ने उन्हें खंदारी के पास से पकड़ लिया। दोनों को जेल भेजा गया है। वहीं कारोबारी की बेटी हिरासत में है, सोमवार को उसे राजकीय संप्रेक्षण गृह भेजा गया। आरोपियों से बाइक भी बरामद हो गई है।

ये भी पढ़ें - UP: एक लाश पर दो परिवार ने ठोंका दावा, गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लगाया गजब का दिमाग; अंगूठे से हुआ फैसला

अंगोछा बांधकर पकड़ा चाकू

आरोपी प्रखर और शीलू से पूछताछ के बाद हत्या में प्रयुक्त चाकू की बरामद किए गए। चौकी प्रभारी सत्येंद्र सिंह ने बताया कि प्रखर ने शीलू को पहले शराब पिलाई थी। इसके बाद हत्या कराई। शीलू के बाद प्रखर ने भी चाकू पकड़ा था। मगर, फिंगर प्रिंट न आ जाएं, इसके लिए अंगोछा हाथ पर लगा लिया था। उसने अंजलि की गर्दन पर वार किया। उसके हाथों में खून लग या। उसने चाकू को लाश के पास ही दूर फेंक दिया, जबकि अंगोछे को बैग में रख लिया। पुलिस ने पहले बैग बरामद किया। इसमें अंगोछा भी रखा मिल गया। जंगल से चाकू भी बरामद कर लिया गया।

ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: पुलिस को उलझाने की थी साजिश, इन 11 सवालों ने खोल दिया खौफनाक कत्ल का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed