फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   two family making claims on one dead body police used amazing mind and decision

UP: एक लाश पर दो परिवार ने ठोंका दावा, गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस ने लगाया गजब का दिमाग; अंगूठे से हुआ फैसला

Mon, 12 Jun 2023 11:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज
संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज Updated Mon, 12 Jun 2023 11:47 AM IST
सार

युवक के शव पर दो परिवारों ने दावा किया तो पुलिस भी हैरान रह गई। आखिर फैसला कैसे हो कि मरने वाला किस परिवार का सदस्य था। इस गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने भी गजब का दिमाग लगाया। 
 

विज्ञापन
two family making claims on one dead body police used amazing mind and decision
युवक के शव पर दो परिवारों का दावा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के कासगंज जिले में पुलिस उस समय बड़ी उलझन में फंस गई, जब अज्ञात युवक के शव को लेने दो परिवार आ गए। दोनों ने युवक को खुद के परिवार का सदस्य बताते हुआ दावा किया, तो पुलिस भी हैरान रह गई। इसके बाद पुलिस ने इस गुत्थी को सुलझाने के लिए गजब का दिमाग लगाया। 

विज्ञापन


कासगंज सदर कोतवाली क्षेत्र के बारह पत्थर मैदान के पास शनिवार की सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। शव की शिनाख्त कराने के लिए पुलिस ने सोशल मीडिया का सहारा लिया। इस दौरान सोरोंजी के फतेहपुर गांव निवासी एक परिवार ने पुलिस के पास पहुंचकर शव शिनाख्त करने का दावा किया। पुलिस शव की शिनाख्त होने पर सुकून में आई, लेकिन तभी सिकंदरपुर वैश्य थाना क्षेत्र के नगला अब्दाल गांव निवासी एक अन्य परिवार भी थाने पहुंचकर शव की शिनाख्त करने का दावा कर उसे अपने परिवार का सदस्य बताया था। 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: पुलिस को उलझाने की थी साजिश, इन 11 सवालों ने खोल दिया खौफनाक कत्ल का राज

विज्ञापन
विज्ञापन

उलझन में पड़ी पुलिस

एक शव पर दो परिवारों के दावा करने पर पुलिस की उलझन बढ़ गई। दोनों परिवारों से फोटो लेकर शव के चेहरे का मिलान किया तो दोनों फोटो और शव में काफी समानता थी। रविवार की दोपहर के समय पुलिस को कोई रास्ता नहीं मिला तो आधार की बायोमेट्रिक मशीन से मृत युवक की शिनाख्त कराई गई। मशीन के माध्यम से शव की शिनाख्त संजीव पुत्र चंद्रपाल निवासी फतेहपुर थाना सोरोंजी के रूप में हुई।

ये भी पढ़ें -  अंजलि हत्याकांड: मां की हत्या के बाद प्रखर का था खौफनाक प्लान, पेशेवर अपराधी से दो कदम आगे की सोच; पुलिस हैरान

ये बोले परिवार के सदस्य 

संजीव के भाई नीरज कुमार ने सदर कोतवाली पहुंचकर शव की शिनाख्त की थी। उन्होंने बताया कि शुक्रवार को संजीव मजदूरी करने के लिए शहर में आया था, लेकिन वापस घर नहीं पहुंचा। अब सोशल मीडिया के माध्यम से उसकी मौत की जानकारी मिली है। शव उनके भाई संजीव का है। पुलिस ने नीरज की बातों को स्वीकार कर लिया। 

ये भी पढ़ें -  नाबालिग लड़की से शादी के लिए कातिल बना प्रखर: रईस बनकर जाल में फंसाई अंजलि की बेटी, नहीं मानी तो कर दी हत्या

एसपी ने बताई शिनाख्त करने की ये तरकीब 

थानाध्यक्ष के अनुसार सिकंदरपुर वैश्य थाना के नगला अब्दाल के किशन कुमार ने दावा किया कि यह शव उनके भाई उमाशंकर का है। उमाशंकर काफी समय से लापता है। दो दावेदारों के आने पर मामले को वरिष्ठ अधिकारियों के समक्ष रखा गया। एसपी ने शव का बायोमेट्रिक परीक्षण कराने को कहा। इस तरह से मामला सुलझ सका। एएसपी जितेंद्र दुबे ने बताया कि दो लोगों का दावा होने के कारण बायोमेट्रिक रूप से पहचान कराई गई है। शव पोस्टमार्टम के बाद फतेहपुर के परिवार को सौंपा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed