फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Anjali murder case conspiracy to confuse police elven questions revealed secret of mother's murder

अंजलि हत्याकांड: पुलिस को उलझाने की थी साजिश, इन 11 सवालों ने खोल दिया खौफनाक कत्ल का राज

Mon, 12 Jun 2023 10:00 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 12 Jun 2023 10:00 AM IST
सार

अंजलि बजाज हत्याकांड में बेटी भी शामिल थी। जब पुलिस ने उससे पूछताछ की, तो उलझाने का प्रयास किया गया। फिर पुलिस ने 11 सवाल बेटी के सामने रखे, जिनके जवाबों में वो ऐसी उलझी कि इस वारदात का पूरा राज खुल गया। 
 

विज्ञापन
Anjali murder case conspiracy to confuse police elven questions revealed secret of mother's murder
प्रखर और मृतका अंजलि का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में कारोबारी की बेटी मां की हत्या के बाद भी पुलिस को उलझा रही थी। मोबाइल में प्रेमी की फोटो मिलने और काॅल डिटेल में आने के बाद भी झूठ बोल रही थी। इस पर पुलिस ने उसका मनोवैज्ञानिक टेस्ट लिया। आरोपी प्रखर और उसका दोस्त पकड़े गए तो दोनों से अलग-अलग सवाल किए। जवाब में पूरा घटनाक्रम सामने आ गया। वारदात के खुलासे के लिए थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही, एसआई सत्येंद्र सिंह के अलावा पूरी टीम, एसओजी और सर्विलांस की टीम लगी थी।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अंजलि हत्याकांड: मां की हत्या के बाद प्रखर का था खौफनाक प्लान, पेशेवर अपराधी से दो कदम आगे की सोच; पुलिस हैरान
विज्ञापन

 

11 सवाल और उनके मिले ऐसे जवाब

  1. - कारोबारी की बेटी से पूछा, तुम कहां चली गई थीं, किसके साथ भागने वाली थीं जो मम्मी परेशान हो गई थीं। वो कुछ नहीं बोली।
  2. - बेटी के मोबाइल में प्रखर के फोटो मिले। पुलिस ने उसके बारे में पूछा, कौन है, बोली-बस उसका दोस्त है, इससे ज्यादा कुछ नहीं जानती।
  3.  -बाइक पर बैठा हुआ एक फोटो भी था। पुलिस ने नंबर से उसका पता खोजा। इस पर बेटी बोलने लगी। कहा-दोस्त है, उसके साथ जाने वाली थी।
  4. - पुलिस ने पूछा, भागना ही था तो मम्मी को क्यों बुलाया, बोली-वो मम्मी को चिट्ठी देना चाहते थे। जिससे परेशान न हो। पुलिस समझ नहीं पाई। चिट्ठी देने के लिए बुलाने की क्या जरूरत है। घर पर भी डाली जा सकती है।
  5. - व्हाट्सएप अकाउंट, इंस्टाग्राम आईडी, काॅल डिटेल भी डिलीट थी। ऐसा क्यों किया, पूछने पर कोई जवाब नहीं दिया। पुलिस ने आईडी रिकवर की, काल डिटेल निकलवाई।
  6. - आईडी और काॅल डिटेल देखकर बेटी बोली-दोस्त से नजदीकियां बढ़ गईं थीं। मां टोक रही थीं, इसलिए दोस्त ने उन्हें बात करने के लिए बुलाया था।
  7. - पुलिस ने प्रखर को पकड़ा। वो कहने लगा कि उसने कुछ नहीं किया है। उसके फुटेज देख लो, काॅल डिटेल निकाल लो, लोकेशन पता कर लो।
  8. - पुलिस ने काॅल डिटेल निकलवाई, नंबर की मदद से शीलू को पकड़ लिया। वह घटना वाले दिन साथ था। दोनों की लोकेशन भी मैच कर रही थी। दोनों साथ थे, इस बारे में प्रखर कोई जवाब नहीं दे पाया।
  9. - प्रखर ने कहा कि शीलू ने मार दिया, उसने कुछ नहीं किया। उसने तो बात करने के लिए बुलाया था। कारोबारी की बेटी भी प्रखर को निर्दोष बताने लगी। यही कहा कि शीलू ने ही मां को मारा है।
  10. - शीलू ने कहा वो प्रखर को जानता है। वह उसे लेकर आया था। उसने मिलकर हत्या की है, दोनों झूठ बोल रहे हैं।
  11. - पुलिस ने शीलू और प्रखर को जेल भेजा, मगर आरोपी बेटी को नहीं। इस पर प्रखर जेल जाने से पहले पुलिस से उसके बारे में पूछने लगा। पूछा कि वो जेल नहीं जाएगी क्या।

(थाना सिकंदरा के प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही से मिली जानकारी के मुताबिक)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed