{"_id":"5fa27b94df470919972b1f96","slug":"cyber-fraud-paytment-of-gold-loan-by-onther-account-crime-news","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मोबाइल देना युवक को पड़ा भारी, साइबर अपराधी ने भर दी गोल्ड लोन की किस्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मोबाइल देना युवक को पड़ा भारी, साइबर अपराधी ने भर दी गोल्ड लोन की किस्त, पुलिस ने किया गिरफ्तार
Wed, 04 Nov 2020 03:35 PM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
Published by: Abhishek Saxena
Updated Wed, 04 Nov 2020 03:35 PM IST
सार
मनोज का खाता केनरा बैंक में है। पुलिस ने वहां से डिटेल निकलवाई तो पता चला कि शिवम नाम के युवक ने मणपुरम कंपनी से लिया गोल्ड लोन चुकाया है। पुलिस ने कंपनी से शिवम के बारे में जानकारी ली। उसका पता और मोबाइल नंबर मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा पुलिस ने दौरेठा निवासी शिवम को साइबर ठगी के मामले में गिरफ्तार किया है। उसने शाहगंज के मनोज कुमार के मोबाइल से अपने लोन की 50 हजार की किस्त चुका दी थी। इसके लिए बैंक खाता संख्या और ओटीपी मनोज का इस्तेमाल किया गया।
मनोज ने इसकी शिकायत एसपी सिटी से की थी। उन्होंने शाहगंज थाना पुलिस को जांच सौंपी। मनोज ने बताया कि एक युवक ने उससे कुछ देर के लिए मोबाइल लिया था। इसके बाद उसके मोबाइल पर मैसेज आया कि खाते से 50 हजार रुपये कट गए हैं। यह रकम उसने ही निकाली है।
मनोज का खाता केनरा बैंक में है। पुलिस ने वहां से डिटेल निकलवाई तो पता चला कि शिवम नाम के युवक ने मणपुरम कंपनी से लिया गोल्ड लोन चुकाया है। पुलिस ने कंपनी से शिवम के बारे में जानकारी ली। उसका पता और मोबाइल नंबर मिलने पर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
खाते की जानकारी किसी को न दें
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद का कहना है कि साइबर ठगी से बचने के लिए एटीएम कार्ड किसी और के न दें। न ही किसी को अपना कोड बताएं। खाता संख्या की जानकारी भी न दें। साइबर ठग खाता संख्या, ओटीपी और कोड से ही ऑनलाइन शॉपिंग कर ठगी करते हैं।

एटीएम कार्ड से हेराफेरी कर रकम निकालने वाले दो शातिर गिरफ्तार
एटीएम कार्ड से हेराफेरी कर रकम निकालने वाले दो शातिरों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों की तलाशी के दौरान दो तमंचा, चार एटीएम कार्ड और चोरी की बाइक भी बरामद की है। दोनों ने पूछताछ में कई चौकाने वाली जानकारी पुलिस को दी है।
कोतवाली देहात के लिप्टन चौकी प्रभारी अनिरुद्ध सिंह ने सोमवार की देर शाम गांव सिराव के पास चेकिंग के दौरान दो शातिरों को पकड़ा। आरोपियों की तलाशी ली गई तो दो तमंचा चार कारतूस, चार एटीएम कार्ड बरामद किए गए। बाइक के दस्तावेज मांगने पर नहीं दिखा पाए। सख्ती से पूछने पर बाइक चोरी की होना कबूल किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि वह एटीएम मशीनों के पास रेकी करते हैं और कोई सीधा-सीधा व्यक्ति कार्ड के साथ आता है तो उसका पीछा करके कार्ड बदल लेते हैं। इसके बाद एटीएम कार्ड का उपयोग कर रकम निकाल लेते हैं। दोनों आरोपियों ने कड़ाई से पूछने पर बताया है कि अब तक कई लाख रुपये की रकम निकाल चुके हैं।
कस्बा धुमरी से एटीएम कार्ड छीनने के बाद 50 हजार रुपये निकालने की बात भी कबूल की है। पुलिस को आरोपियों ने अपने नाम संकित तोमर पुत्र मुलायम सिंह निवासी नगला धीमर थाना बागवाला और अंकित राजपूत पुत्र रामेश्वर दयाल निवासी मोहल्ला कृष्णा नगर थाना कोतवाली नगर बताए हैं। एसएसआई एनडी तिवारी ने बताया है कि आरोपियों से की गई पूछताछ में एटीएम छीनने, बदलने और गुमराह कर हासिल करने की कई वारदातों को कबूल किया है।