फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   people stayed in home like prison

घरों में कैद हुई जिंदगी

Sat, 05 Sep 2015 02:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा।
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा। Updated Sat, 05 Sep 2015 02:16 AM IST
विज्ञापन
people stayed in home like prison
शमसाबाद में शुक्रवार को पुलिस प्रशासन ने अघोषित कर्फ्यू लगा दिया। सड़कों पर आवाजाही बंद कर दी। जो भी घर से निकला उसे पुलिस के डंडों की मार खानी पड़ी। गांवों में बलवाइयों की हरकत के बाद पुलिस ने बाइक सवार युवकों की धरपकड़ शुरू कर दी। इससे अफरातफरी मच गई। लोग घरों में कैद होकर रह गए। अफसरों का कहना है कि कस्बे में धारा 144 लागू है। उसका सख्ती से पालन कराया जा रहा है।
विज्ञापन

शमसाबाद में भाजपा नेताओं ने गुरुवार की सुबह से ही बाजार बंद करा दिए थे। दोपहर बाद टोला मोहल्ला में हुए सांप्रदायिक संघर्ष के बाद तो इक्का दुक्का दुकानें भी पुलिस ने बंद करा दीं। ठेल-ढकेल वाले भी नहीं आए। शुक्रवार को पूरे कस्बे के बाजार बंद रहे। गांवों में धार्मिक स्थलों में तोड़फोड़ की घटना के बाद पुलिस ने सड़कों पर वाहनों का आवागमन बंद करा दिया। शमसाबाद मुख्य बाजार से लेकर गांधी चौक, राजा खेड़ा रोड और अन्य रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस बल तैनात कर दिया। इसके बाद पुलिसकर्मियों ने बाइक सवारों को भी निशाना बनाया। कई युवकों को हिरासत में ले लिया गया। घरों के बाहर बैठे लोगों को भी नहीं बख्शा। नर्सिंग होम और कोचिंग इंस्टीट्यूटों पर भी पुलिस का डंडा चला। पुलिस ने कोचिंग में पढ़ने आए छात्रों को हिरासत में ले लिया। इसके बाद एक नर्सिंग होम के बाहर भीड़ देखकर पुलिस ने नर्सिंग होम में मरीजों के साथ आए तीमारदारों को उठाना शुरू कर दिया। इससे लोगों में दहशत फैल गई। कस्बे में अफवाह फैली कि पुलिस ने कर्फ्यू लगा दिया है। लेकिन अधिकारियों ने साफ किया कि कर्फ्यू नहीं लगाया गया है। केवल धारा 144 का पालन कराया जा रहा है। अघोषित कर्फ्यू के चलते लोग घरों में कैद होकर रह गए। पुलिस की इस कार्रवाई से कस्बावासियों में आक्रोश व्याप्त है।
विज्ञापन




विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed