फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mainpuri News ›   कुआं में बाइक मिलने से फैली सनसनी

कुआं में बाइक मिलने से फैली सनसनी

Tue, 17 Apr 2018 06:58 PM IST
Updated Tue, 17 Apr 2018 06:58 PM IST
विज्ञापन
कुआं में बाइक मिलने से फैली सनसनी
मैनपुरी- बिछवां। जिरौली गांव स्थित एक कुआं में बाइक पड़ी होने की सूचना पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। पुलिस कुआं से बाइक निकालने के बाद थाने ले गई। थाना क्षेत्र के गांव जिरौली के किसान मंगलवार की सुबह गांव से करीब दो किलोमीटर दूर खेतों मे काम कर रहे थे। जरूरत पड़ने पर वह पानी लेने के लिए पुराने कुआं के पास पहुंचे तो देखा कि उसमें एक बाइक पड़ी हुई है। मामला संदिग्ध लगने पर ग्रामीणों ने थाना पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


सूचना पर पहुंची पुलिस ने बाइक को कुआं से बाहर निकाला। वहीं ग्रामीणों ने किसी व्यक्ति के कुआं में होने की आशंका व्यक्त की तो पुलिस ने काफी देर तक तलाश कराई, लेकिन कुआं में बाइक के अलावा कुछ भी नहीं मिला। बाइक का पिछला पहिया नहीं था। वहीं नंबर प्लेट भी टूटी हुई थी। पुलिस बाइक को कब्जे में लेकर थाने ले गई। थानाध्यक्ष आरके सिंह का कहना है कि पुलिस जानकारी जुटा रही है। संभवतया बाइक चोरी की लग रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed