{"_id":"5c72e1eabdec22739d5389c8","slug":"155103291119-tundla-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सामूहिक दुष्कर्म के मामले में रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
Rape Victim
- फोटो : demo pic
टूंडला (फिरोजाबाद)। फिरोजाबाद हाईवे स्थित एक गांव में किशोरी को अगवा कर कार सवार युवकों द्वारा किए सामूहिक दुष्कर्म के मामले में पुलिस आरोपी चारों युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। वहीं पीड़िता के मेडिकल के लिए न आने पर पुलिस परेशान है।
हाईवे स्थित एक गांव निवासी दुष्कर्म पीड़िता के पिता ने पुलिस में दी तहरीर देते हुए आरोप लगाया था कि 19 जनवरी की सुबह उनकी 15 वर्षीय पुत्री अपने भाई के साथ वैष्णोधाम मंदिर में पूजा करने जा रही थी।
तभी वहां कार लेकर पहले से खड़े चार युवकों ने उनकी पुत्री को नशीला प्रसाद खिलाकर बेहोश कर दिया था और कार में डालकर आगरा ले गए थे। आरोप था कि सभी ने कार में ही उसके साथ जबरन सामूहिक दुष्कर्म किया था। घटना के बाद उसे सड़क किनारे फेंककर भाग गए थे।
विज्ञापन
परिजनों के साथ वह रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंची थी, किंतु पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की थी। विगत 16 फरवरी की रात फिर से आरोपियों ने उसके घर में घुसकर तमंचे के बल पर पुत्री को उठा ले गए थे और उसके साथ फिर से दुष्कर्म किया।
दो बार हुई सामूहिक दुष्कर्म की घटना के बाद भी पीड़िता की रिपोर्ट दर्ज नहीं हो सकी थी। जब मामला सुर्खियों में आया तो रविवार को पुलिस ने चारों आरोपी युवकों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है।