{"_id":"5a90e6e89ccd94b7d70f7ee9e4b99505","slug":"crime-hindi-news-1158","type":"story","status":"publish","title_hn":"भीख मांगने से मना किया तो बालक के जलाए हाथ ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भीख मांगने से मना किया तो बालक के जलाए हाथ
ब्यूरो, अमर उजाला आगरा
Updated Fri, 19 Feb 2016 02:21 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ग्वालियर का बालक मानव तस्करों के चंगुल में फंस गया। रेलवे स्टेशन पर मां से बिछड़ने पर एक महिला उसे आगरा ले आई। इसके बाद उससे भीख मंगवाने लगी। भीख मांगने से मना करने पर उसे यातनाएं दी गईं। उसके हाथ जला दिए। आगरा कैंट स्टेशन पर मिले आठ साल के बालक ने चाइल्ड लाइन को यह जानकारी दी है। संस्था के सदस्यों ने जीआरपी के अधिकारियों को मामले से अवगत कराया है।
आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर चाइल्ड लाइन सदस्य को 15 फरवरी को बालक मिला। उसने खुद को ग्वालियर का रहने वाला बताया। चाइल्ड लाइन कोआर्डिनेटर नरेंद्र परिहार ने बताया कि काउंसलिंग के दौरान बालक ने बताया कि वह कुछ समय पूर्व अपनी मां के साथ यात्रा कर रहा था। रेलवे स्टेशन पर वह बिछड़ गया। इस बीच उसे एक महिला सीमा मिली। वह उसको अपने घर ले आई। उसके साथ पांच बच्चे और थे। बालक के अनुसार, वह खुद को मां कहकर बुलवाने लगी। इसके बाद उससे भीख मंगवाने लगी। अगर, वह ऐसा नहीं करता है तो उसको पीटा जाता है। प्रतिदिन 100 रुपये लाने के लिए कहती है। एक दिन उसने भीख मांगने से मना कर दिया। इस पर महिला ने हाथाें पर मिट्टी का तेल डालकर आग लगा दी। इससे वह बुरी तरह से झुलस गया। बालक को बाल कल्याण समिति के आदेश पर राजकीय बाल (शिशु) गृह में आश्रय प्रदान किया गया है। नरेंद्र परिहार ने बताया कि इस मामले मेें पुलिस अधीक्षक रेलवे के आफिस में पत्र दिया गया है। मानव तस्करी की आशंका जताई गई है।