फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Corona Virus In Agra Two More Case Found At Saturday

आगरा कोरोना वायरस: नौ दिन बाद मिले दो नए संक्रमित, सात हुई सक्रिय मरीजों की संख्या

Sun, 12 Sep 2021 01:11 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क अमर उजाला, आगरा Published by: Abhishek Saxena Updated Sun, 12 Sep 2021 01:11 PM IST
सार

आगरा में टीकाकरण का दौर जारी है, वहीं लगातार जांच का सिलसिला चल रहा है। शनिवार को आई जांच रिपोर्ट में दो संक्रमितों की पुष्टि हुई है।

विज्ञापन
Corona Virus In Agra Two More Case Found At Saturday
आगरा: कोरोना वैक्सीन लगवाती युवती - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा में शनिवार को नौ दिन बाद दो नए संक्रमित मिले हैं। सक्रिय मरीजों की संख्या पांच से बढ़कर सात हो गई है। जिला प्रशासन की रिपोर्ट के मुताबिक पिछले 24 घंटे में 5881 लोगों की कोरोना जांच की गई है। जिसमें 2 नए मरीज मिले हैं। कुल 16.75 लाख लोगों की जांच हो चुकी है। 25750 मरीज मिल चुके हैं। जिनमें कुल 25285 ठीक हो चुके हैं। 458 मरीजों की अब तक मौत हो चुकी है। मरीजों के ठीक होने की दर 98.19% है। आखिरी बार 2 सितंबर को पांच मरीज मिले थे। 

विज्ञापन


17276 को लगा टीका, आज से बुकिंग
शहर के 65 बूथों पर शनिवार को 17276 लोगों के टीका लगा है, इसमें से 17229 को दूसरा डोज लगवाने वाले रहे। 47 को पहला डोज लगा। जिला टीकाकरण प्रभारी डॉ. संजीव वर्मन ने बताया कि शनिवार का दिन दूसरे डोज के लिए आरक्षित है, इसमें मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया गया है। रविवार को 18 से 44 साल के उम्र के लोगों के लिए टीकाकरण को बुकिंग होगी, स्लॉट खोले जाएंगे। 45 साल से अधिक के लोग मौके पर ही पंजीकरण कराते हुए टीका लगाया जाएगा।
विज्ञापन


खंदारी कैंपस बूथ पर नहीं लगा टीका
विश्वविद्यालय के खंदारी कैंपस स्थित बूथ पर शनिवार को टीकाकरण नहीं हुआ। ऐसे में पंजीकरण करा चुके लोग यहां से लौट गए। बोर्ड पर कोई जानकारी भी चस्पा नहीं की। प्रभारी प्रो. अनिल गुप्ता ने बताया कि विश्वविद्यालय के कर्मचारी बूथ पर सेवाएं देते हैं, शनिवार को विभागीय कार्य के चलते टीकाकरण नहीं हुआ, यहां से लोगों को नगला बूढ़ी बूथ पर भेजे गए। सोमवार से यहां टीकाकरण होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है अब तक की स्थिति
2051876: लोगों का कुल टीकाकरण
1656488: लोगों को पहला डोज लगा
395388: लोगों को दूसरा डोज लगा
17276: लोगों को शनिवार को लगा टीका
 

ये भी पढ़ें:
 

डेंगू का प्रकोप: आंखों में आंसू...गोद में बुखार से तपते 'लाल', दिल झकझोर देगा फिरोजाबाद का हाल

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed