{"_id":"5eef857d8ebc3e4324627095","slug":"corona-patient-mainpuri-news-agr4471375182","type":"story","status":"publish","title_hn":"एक मेडिकल स्टाफ सहित आठ और मिले कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एक मेडिकल स्टाफ सहित आठ और मिले कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
कुसमरा से कोरोना संक्रमित स्वास्थ्यकर्मी को आइसोलेशन वार्ड ले जाती एंबुलेंस
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मैनपुरी। जिले में कोरोना संक्रमितों में लगातार इजाफा हो रहा है। रविवार को एक स्वास्थ्य कर्मचारी सहित आठ लोग कोरोना संक्रमित पाए गए। इसमें एक गर्भवती महिला भी शामिल है। सात को कोविड-19 भोगांव में भर्ती कराया गया है।
जबकि महिला को कोविड अस्पताल मैनपुरी में भर्ती कराया गया है। जिले में कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़कर 196 हो गई है। 115 लोगों को ठीक होने के बाद घर भेजा गया है। 75 संक्रमितों को वर्तमान में उपचार चल रहा है।
छह संक्रमित दम तोड़ चुके हैं।
रविवार को 196 लोगों की रिपोर्ट प्राप्त हुई। इनमें शहर के मोहल्ला खरगजीत नगर निवासी एक गर्भवती महिला, मोहल्ला गाड़ीवान निवासी दो वृद्ध महिलाएं, आवास विकास निवासी एक युवती, बरनाहल पीएचसी पर तैनात एक स्वास्थ्य कर्मचारी, औरंध निवासी दो युवक और जागीर विकास खंड के गांव लेखराजपुर निवासी एक युवक कोरोना संक्रमित मिला।
विज्ञापन
गर्भवती महिला का 26 को होना है प्रसव
शहर के मोहल्ला खगरजीत नगर निवासी गर्भवती महिला हाल ही में कानपुर से लौटी है। उसके संभावित प्रसव की तिथि 26 जून है। प्रसव को देखते हुए उसे जिला अस्पताल के कोविड लेवल टू अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यहां एक महिला डॉक्टर को उसकी निगरानी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।