फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   civic

प्रशासन ने 13 बीघा गेहूं की फसल जब्त की

Wed, 15 Apr 2020 09:24 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 15 Apr 2020 09:24 PM IST
विज्ञापन
civic
बेवर (मैनपुरी)। नगर पंचायत बेवर के तहत सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट की स्थापना के लिए चिह्नित की गई 13 बीघा जमीन पर अवैध रूप से बोई गई गेहूं की फसल को एसडीएम ने जब्त कर लिया है। एसडीएम के आदेश पर नगर पंचायत द्वारा गोवंशों के भरण पोषण में फसल का उपयोग किया जाएगा।
विज्ञापन

फर्रुखाबाद रोड स्थित काजीहार में नगर पंचायत के सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट के लिए 13 बीघा जमीन चिह्नित की गई थी। अवैध रूप से ग्रामीणों द्वारा कब्जा करके पूरी जमीन पर गेहूं की फसल बो दी गई। उक्त जमीन पर बोई गई गेहूं फसल कटवाकर जब्त करने केे लिए चेयरमैन प्रतिनिधि सरितकांत भाटिया, अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार ने एसडीएम सुधीर कुमार शिकायत की थी। एसडीएम के आदेश पर अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार, कानूनगो किशनपाल, लेखपाल देवेश कुमार, थाना पुलिस, नगर पंचायत कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर उक्त भूमि पर कटी हुई फसल को जब्त कर लिया। फसल जब्त करने के बाद अधिशासी अधिकारी दुर्गेश कुमार द्वारा फसल की कटाई कराकर उसे जमा कराया गया है। एसडीएम सुधीर कुमार ने बताया कि जब्त की गई फसल का नगर क्षेत्र में बने गोवंश आश्रय स्थल में रहने वाले गोवंशों के भरण पोषण करने में उपयोग किया जाएगा। जमीन पर कब्जा करकेे फसल बोने वालों की पहचान कराई जा रही है। उनके खिलाफ भी पुलिस द्वारा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed