फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   child kidnapping in mathura

बच्चे का हुआ अपहरण, पुलिस की कांबिंग में तमंचा मिला बदमाश नहीं

Wed, 31 Jan 2018 07:30 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरसाना (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला बरसाना (मथुरा) Updated Wed, 31 Jan 2018 07:30 PM IST
विज्ञापन
child kidnapping in mathura
कांबिंग करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
मथुरा में बुधवार दोपहर को एक बालक के अपहरण की सूचना पर दौड़े ग्रामीणों ने पूरा जंगल घेर लिया। पुलिस ने भी कांबिंग की लेकिन न तो बालक मिला और न ही उसके अगवा करने वाले। पुलिस ने खेत से एक देसी बंदूक जरूर बरामद की है। 
विज्ञापन


दरअसल बुधवार की दोपहर को दो बजे सीह गांव के जंगल में खेत जाती महिला जमुना ने ग्रामीणों को बताया कि उसने चार लोगों को देखा है जो एक बालक को उठाकर ले जा रहे थे। 
विज्ञापन


चारों के पास बंदूक थी। बच्चे का मुंह कपड़े से बांध रखा था। महिला की सूचना पाकर गांव के लोग जंगल की तरफ दौड़ पड़े। ग्राम प्रधान ने पुलिस को भी सूचना दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

बरसाना थाना प्रभारी सुनील कुमार तोमर और एसएसआई मनोज कुमार पुलिस बल को अपने साथ लेकर सीह के जंगलों में पहुंचे और कांबिंग शुरू कर दी। कांबिंग के दौरान खेतों से एक देसी बंदूक भी बरामद हुई है। 

दोपहर को तीन बजे तक पुलिस ने जंगल छाना लेकिन कहीं कुछ मिल नहीं सका। अब महिला ने जिन बदमाशों को देखा था वह कौन थे, किसका बच्चा अगवा किया गया है इन सवालों का जवाब अभी पुलिस तलाश रही है।  

बरसाना थाने के इंचार्ज सुनील कुमार तोमर ने बताया कि सीह के जंगलों में बदमाशों द्वारा बच्चे के अपहरण कर ले जाने की सूचना ग्रामीणों ने दी थी, जिस पर पुलिस ने कांबिंग की, लेकिन कोई नहीं मिला। बंदूक बरामद कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed