फिरोजाबाद में कोचिंग से लौट रही छात्रा के चेहरे पर फेंका केमिकल, आरोपी फरार
- छात्रा के चीखते ही आरोपी युवक मौके से फरार
- पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
जनपद एटा थाना अवागढ़ औनेरा निवासी छात्रा रेखा (19) पुत्री रामदास प्रजापति अपने फूफा सुरेंद्रपाल के घर थाना उत्तर के सत्यनगर में रहकर बीए द्वितीय वर्ष की पढ़ाई कर रही है। बुधवार दोपहर वह कोचिंग से पढ़कर घर लौट रही थी। छात्रा ने बताया कि वह जैसे ही जलेसर रोड स्थित झील की पुलिया के पास पहुंची, तभी पीछे से आ रहे युवक ने उसके ऊपर चिपचिपा तरल पदार्थ ( केमिकल) फेंक दिया। बालों तथा चेहरे पर केमिकल गिरते ही छात्रा ने चीख-पुकार की। छात्रा के चीखते ही आरोपी युवक मौके से फरार हो गया।
ये भी पढ़ें- साइबर अपराध: सस्ती बाइक के लालच में फंसा बी फार्मा का छात्र, साइबर सेल ने दिए बचने के सुझाव
घटनास्थल पर लोगों का हुजूम लग गया। अज्ञात व्यक्ति ने इसकी सूचना थाना उत्तर पुलिस को दी। सूचना मिलते ही एसएचओ उत्तर अनूप कुमार भारतीय पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंच गए। छात्रा को मेडिकल के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है। छात्रा के बालों के साथ माथे पर कुछ केमिकल गिरा है।
थाना उत्तर के झील की पुलिया के पास कोचिंग पढ़कर लौट रही छात्रा के ऊपर चिपचिपा केमिकल डालने के मामले में आरोपी युवक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। छात्रा खतरे से बाहर है। आरोपी युवक की गिरफ्तारी को दे टीमें बना दी है। शीघ्र उसे गिरफ्तार करके जेल भेजा जाएगा। - अजय कुमार पांडेय, एसएसपी