फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Case on 5 cases of shooting a young man

Agra News: युवक को गोली मारने के मामले 5 पर केस

Mon, 17 Apr 2023 12:42 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Mon, 17 Apr 2023 12:42 AM IST
विज्ञापन
Case on 5 cases of shooting a young man
कासगंज। सोरोंजी क्षेत्र के उकुर्री गांव में शनिवार की सुबह 10 बजे के करीब खेत में काम कर रहे युवक को कुछ लोगों ने गोली मार दी थी। गोली युवक के पेट में लगी। घायल को उपचार के लिए अस्पताल से भर्ती कराया गया। घायल के चाचा ने घटना के बाबत रिपोर्ट दर्ज कराई। इसमें चार लोगों को नामजद किया गया है। पुलिस नामजद आरोपियों की तलाश में उनसे संभावित स्थानों पर छापामारी कर रही। शनिवार की सुबह गोली से घायल हुआ दुर्वेश उकुर्री गांव का निवासी है। घटना के समय वह खेत में भूसा एकत्र करने के लिए बुर्जी बना रहा था। उसके चाचा अनार सिंह का आरोप है कि उसका भतीजा भूसे को एकत्रित करने के लिए बुर्जी बनाने को खेत पर जा रहा था। तभी संजू, सुरेंद्र, हेमसिंह एवं फतेह सिंह निवासी उर्कुरी ने उसे घेर लिया। गाली गलौज करने लगे। जब उसने मना किया तो आरोपियों में से संजू ने तमंचा से उसके पेट में गोली मार दी। जिससे वह गंभीर घायल हो गया। उसे अलीगढ़ रेफर किया गया। मामले की तहरीर चाचा अनार सिंह ने पुलिस को दी। कोतवाली प्रभारी डीके त्यागी ने बताया कि चाचा की तहरीर पर चारों आरोपियों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है। पुलिस अरोपियों की तलाश कर रही है। शीघ्र ही आरोपी गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed