फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Car Caught Fire at Agra Lucknow Expressway Delhi Young Man Save Life

आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर चलती गाड़ी में लगी आग, दिल्ली निवासी युवकों की बची जान

Tue, 02 Jul 2019 12:06 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Tue, 02 Jul 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
Car Caught Fire at Agra Lucknow Expressway Delhi Young Man Save Life
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई - फोटो : अमर उजाला
सोमवार को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर दौड़ती कार में अचानक आग लग गई। युवक कुछ समझ पाते तब तक आग काफी तेज हो गई। कार सवार दोनों युवकों ने कार से उतरकार अपनी जान बचाई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी जब पहुंची तब तक गाड़ी पूरी तरह जल गई। 
विज्ञापन


दिल्ली के रोहिणी ए-2/32 सेक्टर 15 निवासी विशाल झा पुत्र आदर्श कुमार झा अपने साथी नीरज पुत्र दिनेश कुमार के साथ ईको स्पोर्टस गाड़ी से अपने मामा के घर जा रहे थे। 
विज्ञापन


मामा मैनपुरी के विनायकपुर महावल चौराहा निवासी संतोष कुमार शर्मा पुत्र विद्याराम शर्मा के घर मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा समारोह का कार्यक्रम था। युवक दिल्ली से मातारानी की मूर्ति लाए थे। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर जैसे ही दतावली के समीप खंबा नंबर 47/700 के करीब पहुंचे तो गाड़ी के आगे बोनट पर धुंआ उठने लगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धुंआ को उठता देखकर ही विशाल झा गाड़ी से उतरे और पानी से आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन, पलक झपकते ही आग तेजी से बढ़ गई। आग को बढ़ता देख वह मौके से दूर हट गए। उन्होंने इसकी सूचना तत्काल डायल 100 पर दी। 

सूचना मिलते ही डायल 100 की गाड़ी पहुंचने के साथ फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंचने तक गाड़ी पूरी तरह से जल गई। एसओ मटसेना मोहम्मद उमर फारुक ने बताया कि गाड़ी को फतेहाबाद कट के पास खड़ा किया गया है, युवक दूसरे वाहनों के माध्यम से ननिहाल चले गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed