{"_id":"60c4a8918ebc3e817565f4ec","slug":"bus-accident-on-yamuna-expressway-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे उतरी बस, घटना से सहम गए बिहार के 90 मजदूर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मथुरा: यमुना एक्सप्रेसवे की रेलिंग तोड़कर नीचे उतरी बस, घटना से सहम गए बिहार के 90 मजदूर
Sun, 13 Jun 2021 08:09 AM IST
मुकेश कुमार
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मथुरा
Published by: मुकेश कुमार
Updated Sun, 13 Jun 2021 08:09 AM IST
सार
यमुना एक्सप्रेसवे पर 90 सवारियों से भरी निजी बस रेलिंग तोड़कर नीचे खेत में उतर गई। गनीमत रही कि बस पलट नहीं। घटना में चार लोग चोटिल हुए हैं।
विज्ञापन
यमुना एक्सप्रेसवे से नीचे खेत में खड़ी बस
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मथुरा महावन क्षेत्र में बिहार के सुपौल जिले से लुधियाना पंजाब जा रही बस चालक को नींद की झपकी आने से अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़कर एक्सप्रेसवे से नीचे खेतों में उतर गई। यदि बस पलट जाती तो बड़ा हादसा हो सकता था। बस में 90 मजदूर सवार थे। यात्रियों में चीख-पुकार मच गई। बस की खिड़की से गिरे एक मजदूर का पैर पहिये के नीचे दब गया। अन्य कई सवारियां चुटैल हो गईं। चालक व परिचालक मौके से भाग गए।
विज्ञापन
नवीन बस सर्विस देवाली रोड दिल्ली की एक बस बिहार के सुपौल से 10 जून की रात सुपौल, मधेपुर और छतरपुर जिले से 90 मजदूरों को पंजाब के लिए लेकर रवाना हुई। पंजाब के लुधियाना में मजदूर धान की रोपाई करने जा रहे थे। यमुना एक्सप्रेसवे के माइल स्टोन 117 थाना महावन क्षेत्र में शनिवार को दोपहर दो बजे चालक को नींद की झपकी लग गई। इससे बस अनियंत्रित होकर रेलिंग तोड़ती हुई एक्सप्रेसवे से नीचे खेत में उतर गई। इस बीच में मधेपुरा जिले के गांव परपुरवा निवासी धैनू यादव खिड़की से निकल कर बाहर गिर गया। उसका एक पैर पहिये के नीचे आ गया। ग्रामीणों ने मजदूरों को बस से निकाला। एक घंटे बाद यमुना एक्सप्रेसवे की राहत टीम घटनास्थल पर पहुंच गई। महावन पुलिस ने एंबुलेंस बुलाकर घायलों को अस्पताल भेजा। बस की सीटों से टकरा कर कई मजदूर चोटिल हो गए।
विज्ञापन
हादसे के बाद चालक आनंद कुमार त्यागी निवासी नजफगढ़ परिचालक के साथ घटनास्थल से भाग गया। थानाध्यक्ष महावन मनोज कुमार शर्मा ने बताया कि बस के एक्सप्रेसवे से नीचे उतरने की जानकारी पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंच गई। घायल यात्रियों को अस्पताल भेज दिया है।
विज्ञापन
पंचायत उप चुनाव: कासगंज में मतदान से पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित