{"_id":"60c3527ed61fbb4845325a03","slug":"up-panchayat-by-election-kasganj-1902-candidate-declared-elected-unopposed","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"पंचायत उप चुनाव: कासगंज में मतदान से पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत उप चुनाव: कासगंज में मतदान से पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित
Sat, 12 Jun 2021 12:40 AM IST
Abhishek Saxena
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कासगंज
Published by: Abhishek Saxena
Updated Sat, 12 Jun 2021 12:40 AM IST
सार
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मुख्य मतदान में ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जो पद रिक्त रह गए थे उन पर उपनिर्वाचन की प्रक्रिया आयोग के निर्देशों के क्रम में शुरू की गई।
विज्ञापन
पंचायत उपचुनाव (सांकेतिक तस्वीर)
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कासगंज जिले की ग्राम पंचायतों एवं क्षेत्र पंचायत सदस्यों के रिक्त पदों पर उप चुनाव के लिए जिले में मतदान से पहले ही उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचिक घोषित हो गए। नामांकन पत्रों की जांच एवं नाम वापसी की प्रक्रिया के दौरान ही निर्विरोध निर्वाचन तय हो गया था, लेकिन अब जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग को निर्वाचित उम्मीदवारों का ब्यौरा भेजकर उम्मीदवारों की जीत पर मोहर लगा दी है।
विज्ञापन
त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मुख्य मतदान में ग्राम पंचायत सदस्यों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के जो पद रिक्त रह गए थे उन पर उपनिर्वाचन की प्रक्रिया आयोग के निर्देशों के क्रम में शुरू की गई। 6 जून को नामांकन पत्र दाखिल हुए और 7 जून को नामांकन पत्रों की जांच और नाम वापसी की तिथि निर्धारित थी।
विज्ञापन
उसी दिन लगभग तय हो गया था कि सभी रिक्त पदों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हो गए, लेकिन अधिकृत घोषणा नहीं हुई थी। अब जिला प्रशासन ने चुनाव आयोग को रिक्त पदों पर निर्वाचित हुए उम्मीदवारों का ब्यौरा भेजकर उनकी की घोषणा की है। जिले में कुल 1902 ग्राम पंचायत सदस्यों व क्षेत्र पंचायत सदस्य के पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
विज्ञापन
Trending Videos
कभी भी प्राप्त कर सकते हैं प्रमाण पत्र
एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वे कभी भी संबंधित निर्वाचन अधिकारी से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई है। सदस्य अपनी अपनी गठित समितियों में विकास के लिए सहयोग करेंगे। ऐसी अपेक्षा है। निर्वाचन आयोग को निर्विरोध निर्वाचन का ब्यौरा भेज दिया गया है- सीपी सिंह, डीएम।
निर्विरोध निर्वाचन का ब्यौरा।
विकास खंड पद
कासगंज 428
सोरों 416
सहावर 204
अमांपुर 277
गंजडुंडवारा 160
पटियाली 233
सिढ़पुरा 189
एडीएम अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि जो ग्राम पंचायत सदस्य निर्विरोध निर्वाचित हो गए हैं। वे कभी भी संबंधित निर्वाचन अधिकारी से अपना प्रमाण पत्र प्राप्त कर सकते हैं।
ग्राम पंचायतों और क्षेत्र पंचायत सदस्यों के पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। सभी निर्विरोध निर्वाचित सदस्यों को बधाई है। सदस्य अपनी अपनी गठित समितियों में विकास के लिए सहयोग करेंगे। ऐसी अपेक्षा है। निर्वाचन आयोग को निर्विरोध निर्वाचन का ब्यौरा भेज दिया गया है- सीपी सिंह, डीएम।
निर्विरोध निर्वाचन का ब्यौरा।
विकास खंड पद
कासगंज 428
सोरों 416
सहावर 204
अमांपुर 277
गंजडुंडवारा 160
पटियाली 233
सिढ़पुरा 189