फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   bull chased young man riding bicycle badly people shocked to see scene

UP: सांड ने साइकिल सवार युवक को बुरी तरह रौंदा, दृश्य देख कांप गए लोग; हालत गंभीर

Sun, 20 Aug 2023 11:46 AM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sun, 20 Aug 2023 11:46 AM IST
सार

सांड ने साइकिल पर जा रहे युवक को इस कदर रौंदा कि वो गंभीर रूप से घायल हो गया। इस पूरी घटना का वीडियो वायरल हो रहा है। 

विज्ञापन
bull chased young man riding bicycle badly people shocked to see scene
सांड ने साइकिल सवार युवक को बुरी तरह खदेड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा। कमला नगर में एक सांड़ ने रास्ते से निकलकर जा रहे साइकिल सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी, जिससे वह उछलकर दूर जा गिरे। उनका सिर सड़क से टकरा गया। राहगीरों ने उनको अस्पताल में भर्ती कराया। वह कोमा में हैं। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ तो देखने वालों के रौंगटे खड़े हो गए।

विज्ञापन
कमला नगर एक्सटेंशन निवासी प्रशांत गुप्ता (32) 16 अगस्त को साइकिल से दूध लेने जा रहे थे। इसी दौरान सामने से एक सांड़ तेजी से भागता हुआ आया। सांड़ को देखकर आगे चल रहा स्कूटी सवार एक तरफ हो गया। सांड़ ने प्रशांत को टक्कर मार दी। वह जमीन पर गिर गए। उनका सिर सड़क की पटरी से टकराया जिससे वह बेहोश हो गए। आसपास के लोगों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। तब से वो कोमा में हैं। रविवार को घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।
विज्ञापन

 

कई बार जा चुकी है लोगों की जान

 

सड़कों पर घूमने वाले बेसहारा गाय और सांड़ से कई बार दुर्घटनाएं हो चुकी हैं। लोग घायल ही नहीं हुए, बल्कि कई की जान भी जा चुकी हैं। इसके बावजूद बेसहारा पशुओं को सुरक्षित गोशाला तक पहुंचाने की योजनाओं के नाम पर कागजी घोड़े दौड़ रहे हैं। सड़कों पर इन पशुओं की वजह से न सिर्फ हादसे हो रहे हैं, बल्कि आवागमन भी अवरुद्ध होता है। हादसे होने पर प्रशासन को इनकी याद आती है। कुछ दिन कार्रवाई के बाद मामला ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed