UP: भाई ने सगी बहन के साथ किया ऐसा घिनौना काम, बर्बाद हो गई उसकी जिंदगी, घरवालों को पता चला तो उड़ गए होश
आगरा में भाई ने सगी बहन के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। घरवालों को पता चला तो उनके होश उड़ गए।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एक भाई अपनी ही सगी बहन के साथ ऐसा घिनौना काम किया कि घर वाले शर्मसार हो गए। भाई ने कोर्ट में उसकी बहन की जिंदगी बर्बाद करने वाले युवक के पक्ष में गवाही दी। इससे आरोपी बरी हो गया और बहन न्याय की आस में रोती रही।
अविवाहित बताकर कर ली शादी
मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली पीड़िता ने थाने में तहरीर दी थी। लिखा कि कुछ साल पहले उसकी मुलाकात राकेश नाम के युवक से हुई। उसने खुद को अविवाहित बताया। दोनों में बात होने लगी। एक दिन राकेश ने कहा कि वह उससे प्यार करता है और शादी करना चाहता है। इस पर वह भी तैयार हो गई।
यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार
करता रहा शारीरिक व मानसिक शोषण
राकेश ने उसके साथ मंदिर में शादी कर ली। दोनों साथ रहने लगे। सब कुछ अच्छा चल रहा था। कुछ दिन बाद उसे पता चला कि राकेश शादीशुदा है। उसके दो बच्चे पहले से हैं। बताया कि पूछने पर वह मारपीट करने लगा। अपनी शादी की बात छिपाकर वह कई वर्षों तक उसका शारीरिक व मानसिक शोषण करता रहा।
यह भी पढ़ेंः- ठगी का नया तरीका: ATM पर पासवर्ड डालते समय चुपचाप देखा, फिर पूछा- पैसे नहीं निकल रहे और बदल लिया कार्ड
पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
बताया कि 27 अक्टूबर 2017 को उसने राकेश को एक दूसरी युवती के साथ पकड़ लिया। उसने पुलिस से शिकायत करने की बात कही। इस पर राकेश ने उस पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। इससे वह घायल हो गई। शिकायत पर पुलिस ने केस दर्ज किया। आरोपी को गिरफ्तार करके अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
यह भी पढ़ेंः- कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो
कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया
कोर्ट में सुनवाई के दौरान पीड़िता कोर्ट में भी अपने बयान पर कायम रही। एफआईआर में लगाए गए आरोपों को सही बताया और न्याय की मांग की। मगर, कोर्ट में पीड़िता के भाई ने पीड़िता के खिलाफ गवाही दी। उसने आरोपी राकेश के पक्ष में बयान दिया। इसके बाद कोर्ट ने आरोपी को बरी कर दिया।
यह भी पढ़ेंः- ट्रक मैकेनिक की बेटी बनेगी डॉक्टर: बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई की, नीट परीक्षा में हासिल की 192वीं रैंक