ट्रक मैकेनिक की बेटी बनेगी डॉक्टर: बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर पढ़ाई की, नीट परीक्षा में हासिल की 192वीं रैंक
आगरा में ट्रक मैकेनिक की बेटी डॉक्टर बनेगी। वह बच्चों को ट्यूशन पढ़ाकर अपनी पढ़ाई कर रही है। नीट का रिजल्ट आया तो बेटी की सफलता पर पिता के आंसू छलक पड़े।
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में नीट के परिणाम में ट्रक मैकेनिक की बेटी आरती झा ने कमाल किया है। आर्थिक संकट के बीच कड़ी मेहनत की बदौलत देशभर में 192वीं रैंक हासिल की है। जबकि, ओबीसी रैंक 33 है। इससे आरती को दिल्ली के एम्स में एडमिशन मिलने की उम्मीद है। उन्होंने रिजल्ट के बारे में परिवार के लोगों को बताया तो बेटी की सफलता पर पिता के आंसू छलक पड़े।
ट्यूशन पढ़ाकर निकालती अपना खर्च
आरती का परिवार सेवला में रहता है। पिता विशंभर झा पास में ही ट्रक मैकेनिक का काम करते हैं और मां गुड्डी गृहिणी हैं। आरती चार भाई-बहनों में तीसरे नंबर की है। एक बड़ा भाई और बहन एसएससी की तैयारी कर रहे हैं। घर की आर्थिक स्थिति ज्यादा ठीक नहीं है। ऐसे में आरती भी ट्यूशन पढ़ाकर अपना खर्च निकालती है। परिवार का भी सहयोग मिल रहा है।
यह भी पढ़ेंः- बेटे की चाहत में किराए पर ली युवती: बनाए शारीरिक संबंध, बेटी हुई तो जिंदा दफनाने लगा, विरोध पर छोड़कर फरार
2020 से शुरू की थी नीट की तैयारी
आरती ने बताया कि उन्होंने कक्षा 12 की परीक्षा वर्ष 2018 में एसएस पब्लिक स्कूल से 86 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण की थी। वर्ष 2020 से नीट की तैयारी शुरू की। अब उनका फोकस एमबीबीएस पर रहेगा। विशेषज्ञता किसमें हासिल करनी है, अभी यह तय नहीं किया है।
यह भी पढ़ेंः- UP: हैलो! तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है, तीन लाख दे जाओ, पुलिस को बताया तो...और फिर नदी में उतराती मिली लाश
चेतन सिंह ने पाई 444वीं रैंक
इसके अलावा बलूनी पब्लिक स्कूल से इस वर्ष कक्षा बारहवीं की परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले चेतन सिंह ने नीट में ऑल इंडिया 444वीं रैंक प्राप्त की है। वह मूल रूप से टूंडला, फिरोजाबाद के रहने वाले हैं। पिता का नाम सत्येंद्र पाल सिंह और मां का नाम बेबी सिंह है।