फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   private photo of woman shared by adding her husband and relatives to WhatsApp group In Agra

कर दूंगा बदनाम तुझे: व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा, शेयर कर दी उसकी प्राइवेट फोटो

Wed, 14 Jun 2023 07:56 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Wed, 14 Jun 2023 07:56 PM IST
सार

आगरा में एक अंजान नंबर से व्हाट्सअप ग्रुप में महिला के पति व रिश्तेदारों को जोड़ा गया। इसके बाद उसकी प्राइवेट फोटो शेयर कर दी। इन्हें देखकर सभी शर्मसार हो गए।  

विज्ञापन
private photo of woman shared by adding her husband and relatives to WhatsApp group In Agra
woman crime demo - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में एक अंजान युवक ने व्हाट्सएप ग्रुप बनाया। उसमें एक महिला के पति और उसके रिश्तेदारों को जोड़ा। उसके बाद उसमें महिला की प्राइवेट फोटो शेयर कर दीं। फोटो देखकर पति व रिश्तेदारों के होश उड़ गए। वह फोटो देखने के बाद ग्रुप से लेफ्ट हो गए।

विज्ञापन

करीब एक दर्जन प्राइवेट तस्वीरें शेयर कर दी

मामला ताजगंज थाना क्षेत्र का है। यहां की रहने वाली एक युवती की शादी दो वर्ष पहले शहर निवासी युवक से हुई थी। परिजन ने थाने में शिकायत दी। बताया कि तीन जून को एक अंजान नंबर से बनाए गए व्हाट्सएप ग्रुप में विवाहिता व उसके रिश्तेदारों को जोड़ा गया। इसके बाद इस ग्रुप में विवाहिता की करीब एक दर्जन प्राइवेट तस्वीरें शेयर कर दी गईं।

विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- UP: हैलो! तुम्हारा बच्चा मेरे कब्जे में है, तीन लाख दे जाओ, पुलिस को बताया तो...और फिर नदी में उतराती मिली लाश

विज्ञापन
विज्ञापन

मुकदमा दर्ज करके पुलिस जांच में जुटी

बताया कि रिश्तेदारों ने इन तस्वीरों को देखा तो उन्होंने ग्रुप को छोड़ दिया। जब उस नंबर पर फोन करके संपर्क करने की कोशिश की गई तो वह बंद था। काफी खोजबीन के बाद भी उसके बारे में जानकारी नहीं मिल सकी। परिजन ने पुलिस आयुक्त कार्यालय में शिकायत दर्ज कराई है। एसीपी दीक्षा सिंह ने अभियोग दर्ज करके ताजगंज पुलिस को कार्रवाई के आदेश दिए हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed